{"_id":"62a495249b359d3d8f51cabc","slug":"huts-burnt-due-to-massive-fire-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हादसा: सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, 150 झुग्गियां जलकर राख, बच्चा जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हादसा: सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, 150 झुग्गियां जलकर राख, बच्चा जिंदा जला
Sat, 11 Jun 2022 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 06:44 PM IST
सार
तेज हवाओं और धमाके के साथ सिलिंडर फटने से आग बुझाने में दिक्कत आई। आठ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हिसार में आग लगने से जली झोपड़ियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार शहर के सेक्टर 16-17 में शनिवार शाम सिलिंडर लीक होने से झुग्गियों में भीषण आग लग गई। झुग्गियों में रखे सिलिंडरों के धमाके के साथ फटने से कुछ ही मिनटों में आग चारों ओर विकराल रूप से फैल गई। आग लगने से करीब 150 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। चार साल के बच्चे की भी जलने से मौत हो गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर शहर के अलावा आसपास से आठ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तेज हवाओं के चलने के कारण आग बुझाने में काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 16-17 में विश्वासपुरम कॉलोनी के पास खाली जगह पर अन्य राज्यों से आए हुए लोग अपने परिवार के साथ झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग बिहार के निवासी हैं। शनिवार को यह लोग मजदूरी के लिए गए हुए थे। इन परिवारों के बच्चे झुग्गियों में ही थे। शाम चार बजे अचानक झुग्गियों से आग की लपटें निकलने लगीं।
यह देख झुग्गियों में मौजूद बच्चे व अन्य लोग निकलकर बाहर की तरफ भागे। साथ ही उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग आग से अपना सामान तो कुछ अपने बच्चों को बचाने दौड़े। आग देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर हिसार से चार, हांसी से दो, बरवाला व आमदपुर से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
मगर, तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। वहीं, इसी बीच झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी फटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो कम से कम धमाके के साथ10 सिलिंडर फटे। इससे आग और ज्यादा भड़क गई। इस कारण से दमकलकर्मियों को एक बार पीछे भी हटना पड़ा।
जब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, तो दमकल व पुलिस कर्मियों ने मौके पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक चार साल के बच्चे का जला हुआ शव मिला। शव की शनाख्त बिहार के दरभंगा जिला निवासी मनोज मुखिया के चार वर्षीय बेटे मानंद के रूप में हुई है।