फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hurt person hanged after complaining in women's cell of wife

पत्नी के महिला सेल में शिकायत करने से आहत व्यक्ति ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hurt person hanged after complaining in women's cell of wife
चरखी दादरी/बाढड़ा। पत्नी के महिला सेल में शिकायत देने से आहत होकर सारंगपुर निवासी एक व्यक्ति ने वीरवार को घर पर फंदा लगाकर जान दी। झुंझुनूं में रह रहे उसके बड़े भाई के गांव लौटने पर इसका पता चला। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया गया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें आत्महत्या का कदम उठाने के लिए उसने पत्नी समेत अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पत्नी समत पांच लोगों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सारंगपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वो झुंझुनूं के जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। वह अपनी परिवार सहित झुंझुनूं रहता है। नरेंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई धर्मेंद्र का गत 16 नवंबर को उसके पास फोन आया था। उस दौरान धर्मेंद्र ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी सुशील ने उसके खिलाफ महिला सेल में शिकायत दी है। इस पर 17 नवंबर को उसे महिला सेल में बुलाया गया है। उसने धर्मेंद्र को महिला सेल में जाने की बात कही।
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि 17 नवंबर की शाम उसके भाई का उसके पास दोबारा फोन आया और उसने बताया कि महिला सेल में उसकी पत्नी के अलावा सास-ससुर व छोटा साला आया था। नरेंद्र के अनुसार 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उसकी फोन पर धर्मेंद्र से बात हुई थी और उसने परिवार समेत शाम तक गांव पहुंचने की बात अपने भाई को कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम जब वो सारंगपुर अपने भाई के घर पहुंचा तो आवाज लगाने पर भी किसी ने गेट नहीं खोला। जब उसने स्टोर में झांककर देखा तो उसका भाई फंदे पर लटकता मिला। नरेंद्र ने बताया कि उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया और फिर अंदर जाकर धर्मेंद्र को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम ही शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों में मृतक की पत्नी, सास, ससुर, एक साली और साला के नाम शामिल हैं।
ये लिखा सुसाइड नोट
नरेंद्र ने बताया कि उसके भाई धर्मेंद्र की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें धर्मेंद्र ने लिखा है कि मै धर्मेंद्र अपने होश हवास मे बयान लिखता हूं कि मेरे घर से मेरी पत्नी अलमारी का ताला तोड़कर सारे जेवर अपने साथ ले गई है। उसने खाने के लिए रखे गए गेहूं के अलावा कपास को भी बेच दिया है। इसमें उसकी पत्नी की बहन, माता-पिता और भाई का हाथ है। नरेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने सुसाइड नोट में अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
तीन दिन बाद है मृतक की भांजी की शादी
मृतक धर्मेंद्र की भांजी की 22 नवंबर को शादी तय है। भात की रस्म अदा करने के लिए शुक्रवार को उसकी बहन घर आने वाल थी। इससे ठीक एक दिन पहले ही ही धर्मेंद्र ने आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

-------
वर्जन::
इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी, सास-ससुर, साली व साले के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
-सतीश कुमार, अटेला कलां चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed