फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda sector cleaning tender, dc in strict mood, huda sector, hisar

हुडा सेक्टर सफाई टेंडर मामले में डीसी सख्त, जेसी से लेंगे रिपोर्ट

Fri, 23 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार Updated Fri, 23 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
huda sector cleaning tender, dc in strict mood, huda sector, hisar
हिसार नगर निगम - फोटो : demo
हुडा सेक्टरों की सफाई टेंडर मामले में डीसी निखिल गजराज सख्त हो गए हैं। वे इस मामले को लेकर जेसी व अकाउंट ऑफिसर को तलब करेंगे। निगम कमिश्नर एवं डीसी ने फोन कर नगर निगम के अधिकारियों से टेंडर के बारे में वीरवार को जानकारी ली है। व्यस्त समय होने के चलते उन्होंने अधिकारियों को तलब नहीं किया।
विज्ञापन


उधर सेशन कोर्ट में लगी 26 की डेट
सफाई टेंडर मामले में वीरवार को सेशन कोर्ट ने बहस टाल दी। कोर्ट ने 26 सितंबर की अगली डेट बहस के लिए रखी है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अगली तारीख लग गई है। सेशन कोर्ट में मामला है जैसे कोर्ट के आदेश होंगे वैसे ही पालना की जाएगी।
विज्ञापन


कैंसल हो सकता है टेंडर
सेक्टरों की सफाई का टेंडर मामला अब हाई प्रोफाइल हो गया है। निगम अधिकारी इस टेंडर को अब कैंसल करने की तैयारी में है। टेंडर एक से दो दिन के अंतराल में कभी की कैंसल हो सकता है। इसकी दोबारा से प्रोसेसिंग की जाएगी। हो सकता है कि इस बार इसकी कंडीशन भी बदली जाए। क्योंकि इसमें पहले ही आरोप लग चुके हैं कि इस तरह की कंडीशन किसी विशेेष ठेकेदार को ठेका दिलवाने के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed