फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda hisar, Dusyant Chautala hisar, Hisar

हुडा के प्यादों की चाल में 16 महीने अटके रहे वजीर

Tue, 13 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
huda hisar, Dusyant Chautala hisar, Hisar
हुडा, - फोटो : demo pics
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी सांसद दुष्यंत चौटाला की फाइल को 16 महीने तक दबाए रहे। हुडा प्रशासक की ओर से जांच शुरू कराई गई तो पता लगा कि सांसद के टाउन पार्क में चेस बोर्ड बनाने के प्रस्ताव को तो 16 महीने पहले ही अनुमति मिली गई थी। वहीं अधिकारी इस फाइल के बारे में सांसद को चंडीगढ़ में फाइल अटकी होने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला ने 22 अप्रैल 2015 को टाउन पार्क में 12 फीट लंबा, 12 फीट चौड़ा चेस बोर्ड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। हुडा प्रशासक की ओर से इस बारे में पंचकूला मुख्यालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई। हुडा पंचकूला मुख्यालय के हार्टीकल्चर विंग के अधीक्षक अभियंता ने 5 अगस्त 2015 को ही इस बारे अनुमति दे दी गई थी। मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में हिसार के अधिकारियों को इस बारे में अनुमति भेजी गई थी। सांसद कार्यालय की ओर से से तीन बार रिमाइंडर भेजे गए। सांसद ने इस बारे में डीडीएमसी की मीटिंग में भी जवाब मांगा। हुडा अधिकारियों की ओर से हर बार एक ही जवाब आया कि अनुमति के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय पत्र भेजा गया है। करीब डेढ़ माह पहले डीडीएमसी की बैठक में सांसद दुष्यंत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। तात्कालिक हुडा प्रशासक विजय कुमार ने जांच शुरू करते हुए अधिकारियों से रिकॉर्ड तलब किया। तब पता लगा कि अनुमति तो उसी माह मिल गई थी। पिछले 16 महीने से हुडा के स्थानीय कार्यालय में ही इस फाइल को दबाया गया था।
विज्ञापन


अब हुडा अधिकारियों ने भेजा लेटर
16 महीने बाद आखिर फाइल मिलने पर अब हुडा अधिकारियों ने सांसद को पत्र भेजा है। हुडा अधिकारी इस चेस बोर्ड को बनाने को तैयार हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस बारे में बजट एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी, पत्थर के होंगे राजा रानी
सांसद की ओर से टाउन पार्क में 12 बाई 12 फीट का चेस बोर्ड तैयार कराया जाएगा। पार्क के एक हिस्से में जमीन पर यह बोर्ड बनाया जाएगा, जिसमें सफेद व काले रंग के वर्ग होंगे। कुल 64 वर्ग बनाए जाएंगे। इसमें लकड़ी व पत्थर के हाथी, ऊंट, घोड़े, राजा, रानी, वजीर होंगे।


दरअसल प्रदेश सरकार सांसद निधि को खर्च करने में रोडे़ अटकाना चाहती है। किसी अधिकारी की इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है कि सांसद की फाइल को 16 महीने दबाए रखे। सरकार की ओर से शह मिलने पर ही इस तरह के काम किए जा रहे हैं।
- दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed