{"_id":"57b8a2e54f1c1b363c6ec67b","slug":"huda-hiara-plot-e-oction-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली नीलामी में नहीं आए थे खरीदार, अब ई ऑक्शन का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली नीलामी में नहीं आए थे खरीदार, अब ई ऑक्शन का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हुडा,
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कॉमर्शियल प्लॉट बेचने में फजीहत होने के बाद अब हुडा की ओर से ई ऑक्शन का फैसला लिया गया है। अब हुडा की वेबसाइट पर ई ऑक्शन के जरिए यह प्लॉट बेचे जाएंगे। इसके तहत हिसार में कॉमर्शियल शॉप कम ऑफिस के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी बाजार में इस समय भीषण मंदी का दौर है। पिछले करीब चार साल से प्रॉपर्टी के दाम लगातार गिर रहे हैं, जिसके चलते प्रॉपर्टी सेक्टर में खरीद-फरोख्त दस प्रतिशत से भी कम रह गया है। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त पर प्रदेश सरकार को मिलने वाला राजस्व भी एक चौथाई से कम रह गया है। पिछले साल हुडा की ओर से हिसार शहर में अर्बन इस्टेट, पुलिस लाइन एरिया के एससीओ बेचने के लिए खुली नीलामी के लिए आवेदन मांगे गए थे। नीलामी के लिए रिक्शा पर लाउड स्पीकर लगाकर गली गली में प्रचार भी किया गया था। खुली नीलामी की पूरी तैयारी की गई थी। हुडा दफ्तर में करीब 200 कुर्सी लगाई गई थी। लेकिन एक भी खरीदार बोली देने नहीं पहुंचा। खरीदारों ने हुडा की ओर से तय किए गए रिजर्व रेट को बेहद अधिक बताते हुए बोली में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जिस कारण हुडा एक भी एससीओ नहीं बेच सका। इसके बाद अमर उजाला ने हुडा की फजीहत वाली इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। हुडा अधिकारियों ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी, जिसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से खुली नीलामी की बजाए ई ऑक्शन का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यह होगा फायदा
अधिकारियों का मानना है कि ई ऑक्शन में बोलीदाता पूल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा ई ऑक्शन में देश के किसी हिस्से में बैठा कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकेगा। इसके लिए आवेदक को मौके पर आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
हिसार शहर के इन एससीओ के लिए 23 अगस्त को ई ऑक्शन होगी। सुबह दस बजे ऑक्शन शुरू होगी। शाम पांच बजे ई ऑक्शन बंद होगी।
हिसार अर्बन इस्टेट में चार एससीओ - रिजर्व प्राइस 2 करोड़ 83 लाख
सेक्टर 9-11 में डबल स्टोरी शॉप - रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 64 लाख
सेक्टर 9-11 में डबल स्टोरी शॉप - रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 43 लाख
सेक्टर 9-11 में सिंगल स्टोरी शॉप - रिजर्व प्राइस 67 लाख रुपये
सेक्टर 9-11 में सिंगल स्टोरी शॉप - रिजर्व प्राइस 58 लाख रुपये
सेक्टर 16-17 में प्राइमरी स्कूल साइट - रिजर्व प्राइस 4 करोड़ 27 लाख
गुड़गांव में हुडा की ओर से 31 एससीओ के लिए ऑक्शन होगी। इसके अलावा चार हाई स्कूल तथा दो कॉलेज के लिए छोड़ी गई साइट को भी इसी तरह से नीलाम किया जाएगा। पलवल में हुडा की ओर से 27 एससीओ के लिए ऑनलाइन बोली होगी, जिसमें 22 अगस्त से ई ऑक्शन शुरू होगी।
ऐसे होगी ई ऑक्शन
बोली में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग हुडा को 1 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। इसके बाद ई ऑक्शन की तारीख के दिन आवेदक अपनी मर्जी का रेट भरेगा। उस प्लॉट के लिए जिसका रेट सबसे अधिक होगा, उसे प्लॉट मिल जाएगा। यह रेट रिजर्व प्राइस से अधिक होना चाहिए।
हुडा के एससीओ के लिए ई ऑक्शन होगी। इसके लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। 23 अगस्त को इसके लिए तारीख तय की गई है। इस प्रक्रिया में काफी फायदा होगा।
- सुुमित कुमार, संपदा अधिकारी, हुडा, हिसार