फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   huda hiara, eletricity department hisar, electricity problem, Hisar

नगर निगम की बिजली चोरी कर रहे हुडा के अधिकारी

Sat, 20 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 20 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
huda hiara, eletricity department hisar, electricity problem, Hisar
बिजली - फोटो : amar ujala

 बिल न भरने के चलते हुडा एडमिनिस्ट्रेटर का मीटर बिजली निगम ने उखाड़ लिया और एसई आवास का कनेक्शन काट दिया। बीते दिनों हुई इस कार्रवाई के बाद अब दोनों आवास के बिजली कनेक्शन अब बूस्टिंग स्टेशन से कुंडी से जुड़े हुए हैं। मामले को लेकर नगर निगम ने आपत्ति जताई है। नगर निगम अधिकारी अब डरे हुए हैं कि दोनों आवास का बिल अधिकारियों को भरना चाहिए, जबकि बूस्टिंग से अवैध तरीके से जोड़े गए कनेक्शन का बिजली बिल निगम पर पड़ रहा है। इतना ही नहीं नगर निगम को बिजली निगम की कार्रवाई का डर भी सता रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर न नगर निगम के अधिकारी खुलकर बोल रहे हैं और न ही हुडा के अधिकारी।

विज्ञापन


पौने तीन से चल रहा है अवैैध तरीके से
हुडा के विश्वसनीय सूत्रों ने दावा किया है कि बिल न भरने का ये खेल करीब पौने तीन साल से चल रहा है। सिविल विंग के एक जेई दोनों आवास के फर्जी वाउचर बनवाकर पास करवाता रहा। उधर बिल न जमा होने के कारण बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन


दोनों आवास पर लाखों बकाया
हुडा एडमिनिस्ट्रेटर एवं एडीसी के आवास तथा एसई के मकान पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। लाखों रुपये के इस बिल को अब कोई भरने को तैयार नहीं। सबसे बड़ी बात है कि इतने बड़े अधिकारी के साथ पंगा लेने से सब कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्थ क्लास बैठे रहते एसी चलाकर
एसई के आवास में अधिकारी फिलहाल नहीं रह रहे। बूस्टिंग स्टेशन से जोड़े गए कुंडी कनेक्शन से बिजली यूज की जा रही है। फोर्थ क्लास कर्मचारी पूरा दिन एसी चलाकर यहां आराम करते हैं।

जानिए नियम
कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी आवास में रहता है तो उसके नाम मीटर लगता है। वह अपनी जेब से इसका बिल भरता है। जब उसकी ट्रांसफर होती है या मकान खाली करता है तो बिल पूरा भरकर जाना पड़ता है वरना हुडा में तो ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारी की सैलरी से बिल की पेमेंट काट ली जाती है। जब उस आवास में दूसरा अधिकारी आता है तो उसे नया मीटर अपने नाम लेना पड़ता है। उसे कनेक्शन तभी मिलेगा जब उस आवास पर बिल बकाया क्लीयर हो।


बिल रेगुलर भरा जा रहा होगा। मेरी जानकारी में नहीं है कि मीटर उखड़ा हुआ है। एसई व एक्सईएन ये मामला देखते हैं। उन से बात करने से ही पता चलेगा।
- विजय कुमार, एडीसी एवं एडमिनिस्ट्रेटर हुडा

मेरे पास दिन में भी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की तरफ से सूचना आई थी। हम दोनों आवासों में किसी की भी पेमेंट कॉरपोरेशन पर नहीं डालेंगे। संबंधित अधिकारी इसे पे करेगा। रही कनेक्शन की बात को सोमवार को हम चेक करवा लेंगे। निगम को जरा भी डरने की जरूरत नहीं है।

- वीके, एक्सईएन, हुडा

बिजली कनेक्शन क्यों काटा गया था और कितना बकाया है यह फिलहाल नहीं बता सकता। मैंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया था। इस बारे में सोमवार को ही पता चल पाएगा।
- विनीत, एसडीओ सिविल, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed