फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HU recruiment process of primary teacher and library assisant

एचएयू ने प्राइमरी टीचर व लाइब्रेरी असिस्टेंट की भर्ती प्रक्रिया रोकी

Thu, 06 Feb 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
HU recruiment process of primary teacher and library assisant
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) प्रशासन ने प्राइमरी टीचर व असिस्टेंट लाइब्रेरी की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार 20 व 21 जनवरी को प्राइमरी टीचर के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की जानी थी, जबकि लाइब्रेरी असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों की जांच व टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाना था। भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने के बारे में विश्वविद्यालय का तर्क है कि प्रशासनिक कारणों के कारण भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एचएयू ने वर्ष 2018 में प्राइमरी शिक्षकों के पांच और लाइब्रेरी असिस्टेंट के एक पद लेकर आवेदन आमंत्रित किए थे। प्राइमरी टीचर पद के लिए पिछले वर्ष 28 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान पांच पदों के लिए छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा को लेकर हिसार, पंचकूला, दिल्ली व चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा आयोजित होने के बाद परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को पांच महीने तक इंतजार करना पड़ा था। विवि प्रशासन की तरफ से इसी वर्ष जनवरी में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों की जांच के बाद होनी थी ज्वाइनिंग
प्राइमरी टीचरों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 20 व 21 जनवरी को प्रमाण पत्रों की जांच के बाद इन अभ्यर्थियों को ज्वाइन ही कराना था। मगर अचानक प्रक्रिया को स्थगित करने से अभ्यर्थी भी परेशान है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन पदों पर भर्ती को लेकर एचएयू प्रशासन पर राजनीतिक रूप से दबाव डाला गया है, जिस कारण से भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया किस कारण के रोकी गई है, मुझे इस बारे में मालूम नहीं है। आप इस बारे में मीडिया एडवाइजर से बात कीजिए।
बीआर कंबोज, रजिस्ट्रार, एचएयू।
जब भी दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उस समय आपको अवगत करा दिया जाएगा।
डॉ. संदीप आर्य, मीडिया एडवाइजर, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed