{"_id":"6a78db1554863105de0a3ca1","slug":"htet-biometric-verification-center-changed-in-hisar-hisar-news-c-21-hsr1034-927352-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : हिसार में बदला बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : हिसार में बदला बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्र
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) के अभ्यर्थियों के हित में हिसार जिले में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए निर्धारित केंद्र में बदलाव किया है। अब 10 से 12 अगस्त तक होने वाला बायोमेट्रिक सत्यापन जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक फव्वारा चौक, हिसार में होगा।
बोर्ड सचिव मुनीष शर्मा ने बताया कि पूर्व में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक सुशीला भवन, हिसार को केंद्र बनाया गया था। अपरिहार्य कारणों के चलते अब इसके स्थान पर जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को नया केंद्र निर्धारित किया गया है।
बाेर्ड सचिव ने हिसार के सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे 10 से 12 अगस्त तक निर्धारित नए केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए पहुंचें। अभ्यर्थी अपने साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अवश्य लेकर आएं। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए पहुंचने का आग्रह किया।