फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HSSC repeated 41 questions of CET Group 57 mains exam in Group 56

Hisar News: एचएसएससी ने सीईटी ग्रुप 57 की मुख्य परीक्षा के 41 सवाल ग्रुप 56 में दोहराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
HSSC repeated 41 questions of CET Group 57 mains exam in Group 56
हिसार। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सोमवार को कराई गई ग्रुप 56 सी मुख्य परीक्षा में 41 सवाल रविवार को कराई गई ग्रुप 57 की परीक्षा से दोहराए गए थे। कुल 100 नंबर की परीक्षा में 100 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा में इतने प्रश्न दोहराए जाने पर अभ्यर्थियों ने एचएसएससी पर सवाल उठाए हैं। कई अभ्यर्थी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार व सोमवार को परीक्षा कराई गई, जिसमें रविवार को ग्रुप 57 के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए 5697 पद हैं। यह परीक्षा 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए थी। वहीं, सोमवार को ग्रुप 56 की परीक्षा हुई, यह परीक्षा स्नातक लेवल की थी और 6419 पद स्वीकृत थे। रविवार को आयोजित ग्रुप 57 की व सोमवार को हुई ग्रुप 56 की परीक्षा के 41 सवाल हूबहू हैं। कई सवाल की तो क्रमांक संख्या भी एक समान है। रिपीट किए गए 41 सवालों के जवाब का ऑप्शन भी एक समान है। हिंदी विषय के कुल पांच प्रश्न पूछे गए हैं, जिसमें से चार प्रश्न दोनों दिन की परीक्षा में पूछे गए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने ही सोशल मीडिया पर पेपर को रद्द करने की मांग उठाई है। इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वेटरनरी सर्जन के लिए ली गई परीक्षा में 36 सवाल गलत पूछे गए थे।
विज्ञापन

ट्विटर पर अभियान चलाएंगे अभ्यर्थी
ग्रुप 57 की परीक्षा के सवाल दोबारा से अगले दिन की ही परीक्षा में दोहराए जाने से अभ्यर्थी प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भर्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चेयरमैन को इस्तीफा देने और परीक्षा रद्द की मांग की जा रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि मंगलवार को ट्विटर पर अभियान चलाकर परीक्षा रद्द करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी के सांध्य दैनिक का नाम गलत छापा
सोमवार को ली गई परीक्षा में पूछा गया कि सांध्य दैनिक नभचोर कहां से प्रकाशित होता है। हिसार से प्रकाशित होने वाले इस सांध्य दैनिक का नाम नभछोर है। जहां यह सवाल अंग्रेजी में छपा उसमें स्पेलिंग ठीक छपी है, जिसमें एनएबीसीएचएचओआर लिखा है।

परीक्षा नंबर 56 में सवाल नंबर ::::::::::::::::: परीक्षा नबर 57 में सवाल नंबर
2---34
4-55
6-6
9-30
11-9
13-20
16-37
18-40
22-43
24-87
26-41
32-70
37-35
40-51
42-56
44-12
49-42
51-08
53-63
55-47
59-39
60-59
61-25
64-32
66-14
73-73
75-62
77-21
79-89
81-78
83-66
86-03
88-38
90-58
91-92
94-91
96-99
98-97
99-100
100-98
-------------------

ये सवाल दोहराए गए
1. इस तरीके से भूमि के सतह के नीचे जल एकत्रित होता है?
2. RKVY का विस्तार रूप है?
3. 450 का 28 प्रतिशत + 280 का 45 प्रतिशत मान ज्ञात करे?
4 महावीर प्रसाद द्विवेदी को किस वर्ष सरस्वती पत्रिका के सम्पादन में नियुक्त किया गया?
5. हिंदी में वचन के कितने भेद है?
6 खालिकबारी किसकी रचना है?
7. शौरसैनी अपभृंश से किस उपभाषा का विकास हुआ?
8. HOW MANY TENSE IN THE GRAMMER ?
9. सर्वाधिक महत्वपूर्ण और व्यापक श्रेणी है। इसमें 40 प्रतिशत भूमि क्षेत्र शामिल है। वास्तव में पूरा उत्तरी मैदान इन्हीं मिट्टी से बना है?
10. 800 रुपये की राशि साधारण ब्याज की दर पर 3 वर्षों में 920 रुपये हो जाती है। यदि ब्याज दर को 3 प्रतिशत बढ़ा दिया जाये तो राशि कितनी हो जाएगी?
1. विटामिन ए: रेटिनॉल, विटामिन सी :
12 नियाग्रा नदी कहां पाई जाती है।
13 ग्रामीण बाजारों का वर्गीकरण है।
14 हरियाणा का कौन सा एक्सप्रेस वे भारत में छह फ्लाईओवर लेन है।
15 लाल मिट्टी के लाल रंग का होने का क्या कारण है।
16 निम्नलिखित में से कौन सी संख्या तीन से विभाज्य है।
17 एक गहरी संकरी घाटी जिसके साथ खड़ी ढाल हो क्या कहलाती है।
18 NDC का पूर्ण रूप है।
19 क्षेत्रफल में भारत में कौन स्थान है।
20 मैथ के प्रश्न चिन्ह के स्थान पर क्या आएगा।
21 कौन सा चित्र हाथी, भेडियों, जानवरों को सही तरीके से दर्शाता है।
22 ए बी एक काम को एक साथ चार दिनों में पूरा करते हैं। ए अकेला इसी काम को 12 दिन में कर सकता है तो बी अकेला उसी काम को कितने दिन में पूरा करेगा।
23 30 से 50 के बीच की अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात करें।
24 विज्ञापन का सबसे व्यापक रूप और भारत की ग्रामीण जनता का पसंदीदा है।
25 जल के साथ अवांछित पदार्थ का मिलना क्या कहलाता है।
26 यदि D 4 है और COVER =63 है तो BASIS क्या होगा।
27 प्रधानमंत्री जन धन योजना कब शुरू हुई।
28 फसल बीमा की दो सामान्य श्रेणियां क्या कहलाती हैं।
29 रेत का जमाव जिसके परिणामस्वरूप एक लम्बा है संकरा किनारा समुद्र के तट पर बन जाता है क्या कहलाता है।
30 लोगो में आवश्यक वस्तुओं के नियमित और नियंत्रित वितरण के लिए उत्तरदायी है।
31 परत क्रस्ट के नीचे होती है।
32 एक साइकिल सवार को 750 मीटर की दूरी को तय करने में 2 मिनट 30 सेकंड का समय लगता है। साइकिल सवार की गति क्या है।
33 NAFED को स्थापित कब किया गया।
34 IMRB का विस्तार रूप है।
35 आकांशी जिला कार्यक्रम का रूपांतरण यह कार्यक्रम किसके द्वारा घोषित किया गया।
36 NAIS का विस्तार रूप है।
37 RIDF कब स्थापित किया गया।
38 पृथ्वी के सबसे बाहरी ठोस आवरण या ढांचे को क्या कहा जाता है।
39 यदि लागत मूल्य विक्रय मूल्य का 96 प्रतिशत है तो लाभ का क्या प्रतिशत है।
इसके अलावा दो अन्य सवाल एक जैसे पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed