{"_id":"6b0733f69e392b572c04c618","slug":"hpv-vaccination-drive-failed-to-gain-momentum-hisar-news-c-21-hsr1005-998799-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रफ्तार नहीं पकड़ सका एचपीवी टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रफ्तार नहीं पकड़ सका एचपीवी टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की बार-बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद भी यह रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। दूसरी दफा इसकी डेडलाइन बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई थी लेकिन अभी तक निर्धारित लक्ष्य का मात्र 12 प्रतिशत ही हासिल हो सका है।
डेडलाइन खत्म होने में अब करीब एक माह का समय ही बचा है। अगर इसी रफ्तार से यह अभियान चलता है तो निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में विभाग को कई साल लगेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल (बच्चेदानी का मुंह) कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 फरवरी को शुरू किया था। इस अभियान के तहत 14 व 15 साल की किशोरियों को यह टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
शुरुआत में 28 मई (90 दिन) में 18 हजार किशोरियों को यह टीका लगाया जाना था लेकिन इस समय सीमा तक लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका। इसके बाद समय सीमा को तीन माह बढ़ा दिया गया लेकिन इस समय सीमा में यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो फिर से डेडलाइन बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिलाओं में दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर
चिकित्सकों के अनुसार बच्चेदानी के मुंह का कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ी संख्या में पाए जाने वाला कैंसर है। विश्व के 160 देशों में एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह वैक्सीन डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर से प्रमाणित है। निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन काफी समय से लगाई जा रही है लेकिन वहां ये वैक्सीन काफी महंगी है जबकि सरकारी अस्पतालों में यह निशुल्क उपलब्ध है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अभियान में बाधा बन रहीं भ्रांतियां
इस टीकाकरण के बारे में लोगों में काफी भ्रांतियां हैं जो इस अभियान में बाधा बनी हुई हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग फील्ड में जाकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने में लगा है। लोगों में भ्रांति हैं कि इस वैक्सीन के लगवाने से भविष्य में फर्टिलिटी संबंधित परेशानी आ सकती है। इसके अलावा वैक्सीन के लगवाने के बाद बुखार आता है। चिकित्सकों के अनुसार लोगों को समझाया जा रहा है कि वैक्सीन के लगवाने से फर्टिलिटी संबंधी कोई कठिनाई नहीं आती है। इसमें बुखार भी नहीं आता है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
अब धीरे-धीरे लोग टीकाकरण के बारे में जागरूक हो रहे हैं। हालांकि अभी रफ्तार धीमी है। विभाग का स्टाफ लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहा है। भविष्य में विभाग इस टीकाकरण अभियान को अन्य टीकाकरण अभियान में शामिल कर लेगा।
- डॉ. दीपक चौधरी, नोडल अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी