{"_id":"6161e2818ebc3e05eb2a201a","slug":"how-cancer-victims-got-benefits-the-government-did-not-send-letters-to-the-departments-hisar-news-hsr6140174109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे मिले कैंसर पीड़ितों को लाभ, सरकार ने विभागों को नहीं भेजे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे मिले कैंसर पीड़ितों को लाभ, सरकार ने विभागों को नहीं भेजे पत्र
विज्ञापन
हिसार। कैंसर मरीजों को योजना का लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला समाज कल्याण विभाग के पास कोई पत्र नहीं आया है। जबकि प्रदेश सरकार की घोषण को डेढ़ साल बीत चुका है। ऐसे में बिना आदेशों के कैंसर मरीजों को योजना का लाभ कैसे मिलेगा। बता दें कि साल 2020 में सरकार ने कैंसर मरीजों को पेंशन देने की घोषण की थी।
जिले में मौजूदा समय में समाज कल्याण विभाग से 2 लाख 21 हजार 164 लोग पेंशन ले रहे हैं। इनमें उम्रदराज, दिव्यांग, मंगलामुखी, बौने, गैर स्कूल जाने वाले दिव्यांग बच्चे एवं अन्य शामिल हैं। वहीं कुछ बुजुर्गों की दो माह की पेंशन आना बाकी है, जबकि उनकी तीन में एक माह की पेंशन आ चुकी है। यह परेशानी ग्रामीण इलाकों में ज्यादा आ रही है। इसका कारण है कि इनके खाते ओबीसी बैंक में हैं और ओबीसी बैंक पीएनबी में मर्ज हो गया है। इसके कारण उनकी पेंशन समय पर नहीं आ रही है।
विभाग नहीं रख रहा रिकॉर्ड
खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग कैंसर मरीजों का सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से रिकॉर्ड नहीं ले रहा है। इसके बिना पता चलना मुश्किल है कि जिले में कितने कैंसर मरीज हैं। वैसे जिला अस्पताल में हर रोज 10 से 12 मरीज आते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग कैंसर मरीजों को बस पास जारी करता है। इसका भी रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
पेंशन लेने वालों का ग्रुप वाइज आंकड़ा
कैटेगरी पेंशनधारक
उम्रदराज 126558
दिव्यांग 12533
विधवा 64149
निराश्रित बच्चे 13853
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता 3009
गैर स्कूल जाने वाले दिव्यांग 1054
मंगलामुखी 4
बौने 2
एसिड अटैक पीड़ित महिला 2
वर्जन
हमारे पास कैंसर मरीजों को पेंशन देने संबंधित कोई पत्र या ऐसे कोई आदेश नहीं आए। अगर आदेश आते हैं तो मरीजों का डाटा जुटाया जाएगा। अभी केवल बस जारी किए जाते हैं।
डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार।
वर्जन
कुल 221164 पेंशनधारक हैं, जिनमें सभी श्रेणी के लोग हैं। ओबीसी बैंक के मर्ज होने के कारण पेंशन आने में दिक्कत आ रही है। एक माह की पेंशन खातों में डलवा दी गई है। बाकी दो माह की भी जल्द आएगी। सरकार की ओर से अभी ऐसे कोई आदेश नहीं आए है कि कैंसर मरीजों को पेेंशन मिलेगी।
डॉ. डीएस सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हिसार।