फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   how any personal help police

आमजन न करे सहयोग तो कैसे सुधरेगी की व्यवस्था

Sat, 13 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार Updated Sat, 13 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शहर क ो जाम मुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को आमजन का सहयोग नहीं मिल पा रहा। सहयोग देने के  नियम तोड़ने वाले चालक खुद पुलिस के साथ झगड़ा शुरू कर देते हैं। महिलाआें के खिलाफ तो पुलिस को बेहद दिक्कतें हो रही है। शनिवार को भी गाड़ी में सवार एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। शनिवार की दोपहर रोहतक-दिल्ली रोड पर पकोड़ा चौक के पास एक महिला ने अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी की और पास ही स्थित एक शापिंग कांप्लेक्स में चली गई। सड़क से गाड़ियाें को हटाने के लिए कार्यवाई कर रही ट्रैफिक पुलिस जब महिला की गाड़ी तक पहुंची मगर कोई चालक नजर नहीं आया। काफी देर बाद एक महिला वहां आई। बताते हैं कि जब पुलिस ने महिला से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो महिला ने मना कर दिया। महिला ने इस कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। उक्त महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें पर हावी हो गई और गाड़ी न हटाने की बात पर अड़ गई। महिला के साथ मौजूद पुरुष पहले तो चुप रहा, लेकिन कुछ देर बाद वह भी मैदान में कूद पड़ा। वे दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगे। खूब हंगामा हो गया। बाद में किसी तरह पुलिस को ही वहां से पीछे हटना पड़ा। कुछ देर बाद महिला और पुरुष भी अपनी गाड़ी लेकर चले गए।
विज्ञापन

 
कैसे सुधरेगा शहर
दरअसल, शहर के तमाम मार्गों पर अवैध पार्किंग हावी है। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जाने के कारण शहर की सड़कों पर जाम लग जाता है। पुलिस ने कई बार वाहनों को उठाया भी है, लेकिन कई बार यह कार्यवाही पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर देती है। आरएसओ सुधीर भारद्वाज ने कहा कि सड़क पर ड्यूटी करना पुलिस के लिए बेहद परेशानी भरा है। कभी राजनीति हावी हो जाती है तो कभी आमजन का सहयोग नहीं मिलता। ऐसे में यदि पुलिस कार्यवाही करे तो गाज भी उसी पर गिरती है। वहीं किला मोहल्ला निवासी रमन ने कहा कि सड़कों पर महिला पुलिस की भी तैनाती होनी चाहिए। इस तरह की घटनाआें में कई बार पुरुष पुलिसकर्मियों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed