फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   House caught fire, tent house's contents burnt

Hisar News: घर में लगी आग, टेंट हाउस का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
House caught fire, tent house's contents burnt
12 क्वार्टर एरिया में घर में लगी आग को ​बुझाते दमकल कर्मचारी। 
हिसारा। शहर के 12 क्वार्टर एरिया में मंगलवार दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में टेंट हाउस का सामान जल गया। इसके अलावा घर में रह रहे दूसरे किरायेदार के भी कुछ घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार उन्हें दोपहर 1:45 बजे सूचना मिली कि 12 क्वार्टर चौकी के पास एक घर में आग लग गई है। सूचना पाकर केंद्र से एक गाड़ी को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे तो घर में रखे टेंट हाउस के सामान में आग लगी हुई थी। जब एक गाड़ी से आग नहीं बुझी तो दो और गाड़ियों को बुलाया गया। करीब 3 बजे तक आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। दमकल कर्मचारियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन

वहीं टेंट हाउस के मालिक संदीप के मुताबिक उसने घर में दो कमरे किराये पर लिए हुए हैं, जिनमें उसने टेंट हाउस का सामान रखा हुआ है। दोपहर को पड़ोसियों ने उसे घर में आग लगने की जानकारी दी। जब वह आया तो कमरों में रखा सामान जल रहा था। हालांकि दमकल कर्मचारियों ने आग को बुझा दिया, लेकिन तब तक उसका काफी सामान जल गया। वहीं उसी घर में बतौर किरायेदार रह रही महिला ने बताया कि इस घटना में टीवी, फ्रिज आदि सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed