फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hotel manager accused of stealing Rs 2.25 lakh

होटल मैनेंजर पर लगाया 2.25 लाख रुपये चोरी करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hotel manager accused of stealing Rs 2.25 lakh
होटल मैनेजर पर लगाया 2.25 लाख रुपये चोरी करने का आरोप
विज्ञापन

हिसार। शहर स्थित एक होटल के मैनेजर पर होटल स्वामी ने दो लाख 25 हजार रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कैमरी गांव निवासी मनोहर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नंगथला वासी सुरेंद्र के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
कैमरी गांव निवासी मनोहर सिंह ने बताया कि शहर में एक होटल लीज पर लिया हुआ है। मैंने नंगथला निवासी सुरेंद्र को मैनेजर के तौर पर रखा था। वह होटल और मेरी पांच गाड़ियों का हिसाब किताब रखता था। 9 सितंबर सुबह होटल से मेरे पास फोन आया कि मैनेजर सुरेंद्र दिखाई नहीं दे रहा हैं। इसके बाद होटल पर पहुंचे और कैश चेक किया तो पता चला कि सुरेंद्र होटल से 75 हजार रुपये, गूगल पे और पेटीएम का 40 हजार रुपये और 55 हजार रुपये पहले लिए हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

महिला से पड़ोसी ने की छेड़छाड़
हिसार। महाबीर कॉलोनी के पास रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। 45 वर्षीय महिला ने बताया कि 15 दिन पहले एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। महाबीर कॉलोनी के रजवाहा के पास पड़ोसी राजकुमार ने मेरा रास्ता रोक लिया और मेरे साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार। नई पुलिस लाइन में रहने वाले तेलूराम को बगला मार्ग पर प्लाट देने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में तेलूराम ने बताया कि 1 फरवरी 2012 में दी लिडिंग वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड गंगवा के प्रधान सुरेंद्र पाल, उमेद सिंह और राजेंद्र सिंह मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि हमारी सोसायटी ने बगला मार्ग पर लॉर्ड कृष्णा इनकलेव के नाम से कॉलोनी काटी गई है। वहां पर कई पुलिस कर्मचारियों ने प्लॉट खरीदे हैं। किस्तों पर भी प्लाट ले सकते हैं। उनके कहे अनुसार वहां पर प्लॉट ले लिया और उनको 12 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद न प्लॉट दिया और न ही रुपये लौटाए। सदर थाना पुलिस ने सुरेंद्र पाल, सुरेश कुमार, बलवंत, रिशिपाल, कृष्ण कुमार, होशियार सिंह, सुरेश कुमार, उमेद सिंह और राजेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed