फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hospital worker cheated of Rs 2.70 lakh on the pretext of part time job

Hisar News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर अस्तपाल कर्मी से ठगे 2.70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hospital worker cheated of Rs 2.70 lakh on the pretext of part time job
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी को पार्ट टाइम नौकरी में झांसा देकर साइबर ठग ने 2.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर सेल थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कैमरी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। 20 जनवरी को मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब के लिए संदेश मिला। लिंक पर क्लिक करने पर गूगल मैप पर एक होटल दिखा, जिसे स्टार देकर रेटिंग देनी थी। प्रति रेटिंग के हिसाब से 150 रुपये मिलने की बात कही गई। 23 जनवरी तक अलग-2 होटल की रेटिंग देने का टास्क देते रहे। इसके बदले में कुछ राशि उसके बैंक खाते में डाली जाती। 24 जनवरी को लिंक पर टास्क के लिए अलग अकाउंट बना दिया। 5000 रुपये भेजने पर अच्छा बोनस मिलने का झांसा दिया। आरोपी ने अलग-अलग बार में कुल 2.70 लाख रुपये जमा करा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed