{"_id":"e7049200f861e9db258b18a2c2aef070","slug":"horse-rider-kept-eye-on-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यस्त बाजारों में घोड़ा पुलिस रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यस्त बाजारों में घोड़ा पुलिस रखेगी नजर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों पर अधिक भीड़ वाले बाजारों में अपराधियों पर घोड़ा पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बाजारों में लगातार हो रहे महिलाओं से छीना झपटी जैसी वारदातों से निपटने के लिए एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बाजारों में एक विशेष महिला पुलिस दस्ता लगाया है
विज्ञापन
यह महिला पुलिस दस्ता महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए हिसार पुलिस द्वारा घोड़ा पुलिस की भी मदद ली जा रही है। घुड़सवार पुलिस अत्यधिक भीड़ वाले बाजारों, गलियों में एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पूरा दिन गश्त करती रहेगी
विज्ञापन
यह पहले से लगाए गए पेट्रोलिंग जवानों की मदद करेंगे। सिटी व सिविल लाइन थाना में और अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जिसमें महिला पुलिस की भी अलग से ड्यूटियां लगाई गई हैं
विज्ञापन
इसके इलावा खुफिया तंत्र को भी निगरानी के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस जवान बाजारों में तैनात रहेंगे।
धर्मशालाओं व होटलों की होगी चेकिंग
पुलिस कप्तान ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के आसपास स्थित धर्मशालाओं तथा होटलों को समय-समय पर चेक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं
इसके अलावा इनके संचालकों को कहा गया गया है कि वे किसी अजनबी व्यक्ति एवं संदेह जनक व्यक्ति को अपने पास न ठहरने दें।
अगर ऐसे व्यक्ति का पता चलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। उन्होंने आम जनता से पुलिस के सहयोग की अपील की है।