फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honeytrap: Taking objectionable photos by calling home, then threatening to implicate in the rape case, Rs 2.60 lakh

हनीट्रैप: घर बुलाकर खींचे आपत्तिजनक फोटो, फिर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे ऐंठे 2.60 लाख रुपये

Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
सार

आजाद नगर पुलिस थाना के एसआई बलवान सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर सोनिया, सूरज सोनी और एक अन्य के खिलाफ षड्यंत्र रचने, मारपीट, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Honeytrap: Taking objectionable photos by calling home, then threatening to implicate in the rape case, Rs 2.60 lakh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में रहने वाले युवक को घर ले जाकर उसके साथ जबरन आपत्तिजनक फोटो खींचने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 2.60 लाख रुपये की नकदी ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर युवती, उसके दो परिचितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई। धीरे-धीरे युवती ने बातचीत करनी शुरू कर दी। 19 अप्रैल को युवती का फोन आया कि एक अस्पताल में उसके भाई का उपचार चल रहा है। अस्पताल जाते समय मुझे भी ले चलना। युवती द्वारा बताए गए पते पर पहुंचा तो उसने कहा कि एक बार घर चलते हैं वहां से खाना लेकर चलना है।
विज्ञापन


जब युवती को लेकर उसके घर गया तो वहां पर पांच-छह युवक पहले से मौजूद थे। जब उनके पास गया तो सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने जबरदस्ती मेरे साथ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। कुछ देर बाद ही युवती के एक रिश्तेदार सूरज सोनी का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये मांगे। डर के मारे दो लाख रुपये देने को राजी हो गया। बताए गए गूगल पे और फोन पे के नंबर के माध्यम से 2 लाख रुपये दे दिए। बाद में तीस हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से दे दिए। उन लोगों ने मारपीट कर मेरी बाइक भी छीन ली।


आजाद नगर पुलिस थाना के एसआई बलवान सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर सोनिया, सूरज सोनी और एक अन्य के खिलाफ षड्यंत्र रचने, मारपीट, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed