फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Home Minister suspended four including the then DSP

Hisar News: गृहमंत्री ने तत्कालीन डीएसपी सहित चार को निलंबित किया

Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Home Minister suspended four including the then DSP
हिसार। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने जनपरिवाद समिति की बैठक में सुनवाई करते हुए तत्कालीन डीएसपी सहित चार लोगों को निलंबित करने के आदेश दिए। मंत्री अनिल विज ने हांसी में आदर्श सहकारी सोसायटी की ओर से लाखों रुपये के फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए दो पटवारी व एक डाटा इंट्री ऑपरेटर को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब पांच महीने बाद शुक्रवार को गृहमंत्री अनिल विज जनपरिवाद समिति की बैठक लेने लघु सचिवालय स्थित सभागार में पहुंचे। पहली शिकायत गांव किरोड़ी निवासी भतेरी देवी की थी। भतेरी देवी ने गांव के ही कई लोगों पर फसल जलाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पिछली बार 13 जनवरी 2023 को सुनवाई करते हुए गृहमंत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। मंत्री ने आदेश पर अभी तक अमल नहीं करने पर तत्कालीन डीएसपी रोहतास सिहाग को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

हांसी निवासी अशोक ने शिकायत नंबर 9 में बताया कि दी आदर्श सहकारी समिति ने उनके 30 लाख रुपये हड़प लिए हैं। इस मामले में पिछली बार गृहमंत्री अनिल विज ने नायब तहसीलदार को निलंबित किया था। साथ ही एडीसी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। एडीसी ने अपनी रिपोर्ट में दो पटवारी और एक कंप्यूटर आपरेटर को गिरवी जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में दोषी करार दिया। गृहमंत्री ने इन तीनों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन बड़े प्यार से चला रहे हैं....
गठबंधन के सवाल पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि घर में दो बर्तन होंगे तो खड़केंगे ही। घर का समझदार व्यक्ति उन्हें उठा कर रख देते हैं। घर चलता रहता है। गठबंधन बड़े प्यार से चला रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिप्लब देब निर्दलीय विधायकों से भी मिलते रहते हैं। पुराने कार्यकर्ताओं से भी मिलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थे उनके मंत्री ही जेल में....
अनिल विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आए थे। आज उनके दो मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। अन्ना हजारे के आंदोलन को इन्होंने अपना वाहन बनाया। उस आंदोलन में कहीं भी राजनीतिक पार्टी बनाने का एजेंडा नहीं था, जिस पार्टी का जन्म ही झूठ के आधार पर हुआ हो वह कभी कामयाब नहीं हो सकती।
कांग्रेस पहल अपने हाथ तो मिला ले....
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने हाथ को मिला लें। हुड्डा जी सैलजा से बात नहीं करते, किरण चौधरी से बात नहीं करते। रणदीप सुुरजेवाला किसी के कब्जे में आता न हुड्डा के कब्जे में आता है। न इनके प्रधान के कब्जे में आता है। अब तक संगठन तक नहीं बना सके। सपने देखते रहें, सपने देखने पर किसी सरकार ने कोई टैक्स नहीं लगाया है।

------------------
हिसार में बनाया जाएगा नया अस्पताल
अनिल विज ने कहा कि हिसार में नया अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। पशुपालन विभाग को दो बार रिमाइंडर भेजा जा चुुका है। 27 एकड़ में अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। सुपर स्पेशलियटी मल्टीलेवल अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। गृहमंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि अस्पताल के लिए कार्रवाई में तेजी लाएं। अनिल विज ने कहा कि दवाओं की खरीद हो चुकी है। दवा आपूर्ति में कुछ समय लगता है। जल्द ही दवा पहुंच जाएंगी। सीएमओ जेम पोर्टल के जरिये भी दवा खरीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed