{"_id":"6482d2b5716f410eeb0445c7","slug":"home-minister-anil-vij-reached-hisar-in-meeting-of-public-complaint-committee-dsp-rohtas-ordered-to-suspended-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में अनिल विज के सख्त तेवर: डीएसपी रोहतास सिहाग को किया सस्पेंड, समस्याओं जल्द हल करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में अनिल विज के सख्त तेवर: डीएसपी रोहतास सिहाग को किया सस्पेंड, समस्याओं जल्द हल करने के आदेश
Fri, 09 Jun 2023 12:58 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:58 PM IST
सार
हिसार में जनपरिवाद समिति की बैठक लेने पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज एक्शन मुड में दिखाई दिए। मंत्री अनिल विज ने डीएसपी रोहतास को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अधिकारियों को समस्याओं को जल्द हल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हिसार में पहुंचे अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक लेने हिसार पहुंचे। दोपहर 12 बजे बैठक लेने के लिए पहुंचे अनिल विज ने समस्याओं की सुनवाई शुरु की। जिस मंत्री अनिल विज ने डीएसपी रोहतास को निलंबित करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
पहले इन्हें निलंबित करने के आदेश दिए थे
सितंबर 2022 तक बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह हिसार में जन परिवाद समिति की बैठक के चेयरमैन थे। अक्टूबर 2022 में अनिल विज को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। 13 जनवरी को पहली बार गृहमंत्री अनिल विज बैठक लेने पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने हांसी के नायब तहसीलदार, सहकारी समितियों के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को निलंबित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
कापरेटिव हाउसिंग सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज
करीब तीन महीने बाद भी अधिकारी निलंबित नहीं हुए तो गृहमंत्री ने सीएम को चिठ्ठी लिखकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही यह कहा था कि जब तक अधिकारी निलंबित नहीं होंगे तब तक बैठक में नहीं जाएंगे। जिसके बाद हांसी के नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया। असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने कोर्ट से स्टे आर्डर ले लिया। जिसके चलते उन्हें निलंबित नहीं किया गया। गृहमंत्री के हिसार आने से एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने गृहमंत्री के आदेश पर अमल करते हुए कापरेटिव हाउसिंग सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन