फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Home Minister Anil Vij reached Hisar in meeting of Public Complaint Committee, DSP Rohtas ordered to suspended

हिसार में अनिल विज के सख्त तेवर: डीएसपी रोहतास सिहाग को किया सस्पेंड, समस्याओं जल्द हल करने के आदेश

Fri, 09 Jun 2023 12:58 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Jun 2023 12:58 PM IST
सार

हिसार में जनपरिवाद समिति की बैठक लेने पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज एक्शन मुड में दिखाई दिए। मंत्री अनिल विज ने डीएसपी रोहतास को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अधिकारियों को समस्याओं को जल्द हल करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij reached Hisar in meeting of Public Complaint Committee, DSP Rohtas ordered to suspended
हिसार में पहुंचे अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक लेने हिसार पहुंचे। दोपहर 12 बजे बैठक लेने के लिए पहुंचे अनिल विज ने समस्याओं की सुनवाई शुरु की। जिस मंत्री अनिल विज ने डीएसपी रोहतास को निलंबित करने के आदेश दिए है। 

विज्ञापन


पहले इन्हें निलंबित करने के आदेश दिए थे
सितंबर 2022 तक बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह हिसार में जन परिवाद समिति की बैठक के चेयरमैन थे। अक्टूबर 2022 में अनिल विज को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। 13 जनवरी को पहली बार गृहमंत्री अनिल विज बैठक लेने पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने हांसी के नायब तहसीलदार, सहकारी समितियों के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को निलंबित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


कापरेटिव हाउसिंग सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज
करीब तीन महीने बाद भी अधिकारी निलंबित नहीं हुए तो गृहमंत्री ने सीएम को चिठ्ठी लिखकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही यह कहा था कि जब तक अधिकारी निलंबित नहीं होंगे तब तक बैठक में नहीं जाएंगे। जिसके बाद हांसी के नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया। असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने कोर्ट से स्टे आर्डर ले लिया। जिसके चलते उन्हें निलंबित नहीं किया गया। गृहमंत्री के हिसार आने से एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने गृहमंत्री के आदेश पर अमल करते हुए कापरेटिव हाउसिंग सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed