फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   holi, roadways hisar, hisar

फाग के चलते शाम पांच बजे तक थमे रहेंगे रोडवेज के पहिये

Sun, 12 Mar 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 12 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
holi, roadways hisar, hisar
बसें रद्द - फोटो : अमर उजाला
13 मार्च को होली पर सभी सरकारी विभागों की तरह रोडवेज के पहिये भी शाम पांच बजे तक थमे रहेंगे। हालांकि पांच बजे के बाद कुछ रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों ने हर वर्ष की तरह 13 मार्च को होली (फाग) के दिन बसों की रवानगी शाम पांच बजे तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिये हैं। हालांकि 12 मार्च को होली के दिन बस सेवा नियमित रूप से सुचारु रखी जाएगी। रोडवेज अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के लिए सभी कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। हालांकि शाम के समय बसों को चलवाने के लिए कुछ चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। गौरतलब है कि रोडवेज में करीब 700 कर्मचारी है तथा 204 बसें है, जो फाग के चलते बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन


शाम के समय बसें होगी रवाना
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 13 मार्च को होली के दिन होली का माहौल शांत होने पर दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे लंबे रूटों पर बसों को भेजा जाएगा। इसके साथ दिल्ली व चंडीगढ़ रात्रि सेवा भी आरंभ कर दी जाएगी। इनके साथ-साथ लोकल रूट जैसे डाया, डोभी, लुदास, पाबड़ा, लाडवा रूट की बसों को भी लंबे रूटों की बसों के साथ ही रवाना कर दिया जाएगा। होली को लेकर शनिवार को बसों में भारी भीड़ रही। वहीं रविवार को भी होली के चलते बस अड्डे पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


होली के दिन शाम पांच बाद बसों को लंबे व लोकल रूटों पर भेजा जाएगा। हालांकि कर्मचारियों को अवकाश दिया गया है। लेकिन कुछ कर्मचारियों को एडजस्ट कर बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खूबीराम कौशल, जीएम, रोडवेज, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed