फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hjk-bjp on victory chariot

हजकां-भाजपा विजय रथ पर सवार

Sun, 06 Oct 2013 11:16 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
hjk-bjp on victory chariot
कांग्रेस की जन संपर्क पद यात्रा और इनेलो की युवा चेतना यात्रा के बाद अब हजकां-भाजपा गठबंधन ने भी रविवार को विजय अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


हजकां-भाजपा के विजय रथ को रविवार को आदमपुर के जन प्रेरणा स्थल से भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रवाना किया। इससे पहले हजकां सुप्रीमो और सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल के समाधि स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेशवासियों को धर्मनिरपेक्षता का संदेश देने के लिए पुजारी, पादरी, मौलवी और ग्रंथी से तिलक करवाकर आशीर्वाद लिया और विजय रथ पर सवार हुए।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि चौ. भजनलाल ऐसे जननायक थे जो पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक बने। चौ. भजनलाल के अधूरे कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी अब कुलदीप बिश्नोई के कंधों पर है। कुलदीप के नेतृत्व में चलने वाला हजकां-भाजपा गठबंधन का हरियाणा विजय अभियान अश्वमेध घोड़े का स्वरूप लेगा और प्रदेश में सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन का आगाज करेगा।
विज्ञापन


कुलदीप बनेंगे सीएम : जोशी
मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि यह विजय रथ प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगा। कुलदीप बिश्नोई और रामबिलास शर्मा इस रथ के दो पहिये हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता कुलदीप बिश्नोई को अगला मुख्यमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश व प्रदेश के लिए खतरा बन चुकी है। घोटालों वाली कांग्रेस सरकार ने धरती, आकाश और पाताल को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा खेल, रेल व तेल के बाद अब जेल में भी घोटाले की तैयारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए और हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में हजकां-भाजपा की सरकार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों के घरों में ही ठहरेंगे बिश्नोई
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरे पिता चौ. भजनलाल की इच्छी थी कि चुनाव से पहले वे मुझे लेकर पूरे हरियाणा की यात्रा करें और अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए मुझे जनता को समर्पित करें। मैं भी गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों की दुख-तकलीफों को करीब से समझ सकूं। उन्होंने कहा कि विजय यात्रा के दौरान मैं प्रदेश की 36 बिरादरी के घर पर उनके पारिवारिक सदस्य की भांति ठहरूंगा।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर स्व. भजनलाल की धर्मपत्नी पूर्व विधायक जसमा देवी, विधायक रेणुका बिश्नोई, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, भाजपा प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, भव्य बिश्नोई, सुरेश भट्ट, सुभाष बराला, डॉ. धर्मबीर यादव, पूर्व सांसद जंगबीर सिंह, पूर्व मंत्री जय सिंह राणा, हरि सिंह नलवा, भरत सिंह छौक्कर, सचदेव त्यागी, रामस्वरूप रामा, नरेश यादव, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, धर्मपाल सांगवान, शिवजीत सिंह, हेमंत बत्रा, देवीलाल बिश्नोई, प्रवीण बिश्नोई, हजकां जिला प्रधान रणधीर सिंह पनिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed