फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hissar is the hottest in Haryana state

Hisar News: हरियाणा प्रदेश में हिसार सबसे गर्म

Mon, 19 May 2025 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 19 May 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Hissar is the hottest in Haryana state
हिसार। प्रदेश में गर्मी के तेवर जारी है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही हिसार प्रदेश में सबसे गर्म भी रहा। हालांकि 20 से 23 मई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। थार मरुस्थल से सीधी गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलने से लगातार गर्मी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सूर्य की तपिश बढ़ने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई तो कुछ में पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में मामूली गिरावट भी आई। पूर्वी हवा के चलने से लोगों को उमसभरी गर्मी ने परेशान भी किया। इस दौरान दिन व रात के तापमान सामान्य से ऊपर बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके असर से 22 मई तक पंजाब से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में तेज अंधड़ चलने व बूंदाबांदी की संभावना है। 23 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 व 24 मई को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 25 मई को नौतपा भी शुरू होने जा रहा है। मगर, इस बार नौतपा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
ये रहा अधिकतम तापमान
अंबाला-39.5
हिसार-45.8
करनाल-37.0
महेंद्रगढ़-44.5
रोहतक-44.1
भिवानी-43.0
सिरसा-44.6
चरखी दादरी-42.5
जींद-42.2
रेवाड़ी-42.8
फरीदाबाद-41.0
गुरुग्राम-40.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed