Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's mark in Super-100... 200 students proved their talent

Hisar News: सुपर-100 में हिसार की धाक... 200 विद्यार्थियों ने साबित की प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hisar's mark in Super-100... 200 students proved their talent
हिसार। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 योजना के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम में हिसार जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले से सर्वाधिक 200 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रदेश भर से चयनित 2113 विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या 1092 है। 11 फरवरी को कराई गई परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार इस वर्ष सुपर-100 योजना के लिए प्रदेशभर से 2113 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें 1092 छात्राएं और 1021 छात्र हैं। हिसार के बाद जींद जिले से 159 विद्यार्थी चयनित हुए हैं, 151 विद्यार्थियों के चयन के साथ पानीपत तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सुपर-100 योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। चयनित विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग, अध्ययन सामग्री और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि वे आगे चलकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कुछ जिलों में चयन संख्या अपेक्षाकृत कम रही है। नूंह, पलवल और झज्जर जैसे जिलों से कम विद्यार्थी चयनित हुए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि आने वाले समय में इन जिलों में भी विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। हिसार जिले की इस उपलब्धि को शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि सुपर-100 योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर ये विद्यार्थी भविष्य में भी प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

----------
एचआई एम 14

सरकारी स्कूल का विद्यार्थी अगर ठान ले तो उनकी मेहनत बड़े मंच तक पहुंचने की ताकत रखती है। सरकारी स्कूल का विद्यार्थी होना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि यह साबित करने का मौका है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। - नवीन एलावादी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
----
परीक्षा परिणाम का विवरण
जिला चयननित विद्यार्थी छात्राएं छात्र
हिसार 200 105 95
अंबाला 54 31 23
भिवानी 124 84 40
चरखी दादरी 69 30 39
फरीदाबाद 109 40 69
फतेहाबाद 95 56 39
गुरुग्राम 146 67 79
झज्जर 50 27 23
जींद 159 87 72
कैथल 134 77 57
करनाल 86 55 31
कुरुक्षेत्र 76 46 30
महेंद्रगढ़ 57 26 31
नूंह 32 13 19
पलवल 48 22 26
पंचकूला 63 26 37
पानीपत 151 67 84
रेवाड़ी 110 42 68
रोहतक 54 32 22
सिरसा 140 82 58
सोनीपत 89 40 49
यमुनानगर 67 37 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed