फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's day temperature crosses 30 degrees for the sixth time in 14 years

Hisar News: 14 वर्षों में छठी बार हिसार का दिन का पारा 30 डिग्री पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hisar's day temperature crosses 30 degrees for the sixth time in 14 years
हिसार। शहर में बुधवार को दिन का तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा। वहीं रात का तापमान भी 16.0 डिग्री पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन

अगर शहर के फरवरी माह के पिछले 14 वर्षों के दिन के तापमान के आंकड़ों की बात करें तो छठी बार दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2023, 2021, 2018, 2017, 2016, में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा था। वहीं वर्ष 2023 में 21 फरवरी को यह 32.5 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि वर्ष 2006 में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री पहुंच गया था, जो इस माह में आज तक का एक रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन

शहर में सुबह से मौसम साफ रहा। इस कारण से सुबह तेज धूप निकली। हालांकि दोपहर बाद बादल छा गए। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में 4.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री की वृद्धि हुई। वहीं बालसमंद में अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed