फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of a man found near hisar airport

हरियाणा : हिसार एयरपोर्ट के नजदीक व्यक्ति का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

Sun, 21 Mar 2021 01:06 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 21 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a man found near hisar airport
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हिसार एयरपोर्ट के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे शनिवार अलसुबह एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस दौरान मौके पर अधजले शव को देखकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की तो एक काले रंग की स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में शव को शिनाख्त के लिए रखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर आत्महत्या से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जिसके चलते पुलिस मामले में हत्या का शक जता रही है। मामले में पुलिस ने स्कूटी बरामद कर नंबर की जांच करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी का नंबर यमुनानगर का है। डीएसपी नारायण चंद ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की है।

 

डीएसपी का कहना है की वारदात स्थल से आत्हत्या से संबंधित कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुए है। प्राथमिक जांच में लगता है कि इस व्यक्ति की हत्या कर यहां पर शव जलाया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे एक परिवार ने संभावना जताई है कि यह उनके परिवार का हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed