{"_id":"6633d87643f7dbdc800b7902","slug":"hisar-women-waved-black-flags-in-front-of-bjp-lok-sabha-candidate-in-niyana-kharar-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नियाणा-खरड़ में भाजपा प्रत्याशी के सामने महिलाओं ने लहराए काले झंडे, सरसौद में ग्रामीणों ने पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: नियाणा-खरड़ में भाजपा प्रत्याशी के सामने महिलाओं ने लहराए काले झंडे, सरसौद में ग्रामीणों ने पूछे सवाल
Thu, 02 May 2024 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, बरवाला, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, बरवाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 May 2024 11:46 PM IST
सार
सरसौद में ग्रामीणों ने पूछा कि बिजली के खंभे लगे न ही तार बदले, रणजीत सिंह बोले- गांव में पहले कब आया याद नहीं।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को वीरवार को तीन गांवों में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव नियाणा व खरड़ में महिलाओं ने नारेबाजी कर काले झंडे लहराए तो गांव सरसौद में विकास कार्याें को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। विरोध को देखते हुए गांव में अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला अपने काफिले के साथ खरड़-अलीपुर में पहुंचे तो किसानों ने जमकर विरोध किया। रणजीत चौटाला गाड़ी से निकलकर बाहर आए। किसान नेता कुलदीप खरड़ ने पूछा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू क्यों नहीं की गई? पंजाब के किसान शुभकरण को गोली क्यों मारी गई?
विज्ञापन
इस दौरान रणजीत के समर्थकों ने किसानों से वीडियो न बनाने के लिए कहा। जिस पर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रणजीत चौटाला वहां से चले गए। गांव सरसौद में भ्याण खाप के युवा अध्यक्ष नरेश भ्याण ने उनसे सवाल किया तो वे बोले-मुझे कुछ याद नहीं की वे पहले सरसौद आए हैं। इस पर किसान भड़क गए तो वे वहां से चले गए।
विज्ञापन