{"_id":"65978b9dc36c4ceb0500aeb8","slug":"hisar-weather-severe-cold-day-during-day-and-cold-wave-at-night-weather-will-remain-like-this-in-future-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar Weather: दिन में सीवियर कोल्ड डे तो रात में शीत लहर ने ठिठुराया, आगे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar Weather: दिन में सीवियर कोल्ड डे तो रात में शीत लहर ने ठिठुराया, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Fri, 05 Jan 2024 10:24 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:24 AM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे को लेकर आज व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। हालांकि 8 से 10 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। मगर इसके बाद फिर से ठंड का प्रकोप छाएगा।
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में लोगों को ठंड से न दिन में राहत मिल रही है और न ही रात को। अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। इस कारण से दिन में सीवियर कोल्ड डे तो रात में शीत लहर की स्थिति पैदा हो रही है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना भी नहीं है।
विज्ञापन
जिले में वीरवार सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हुई। धूप न निकलने के कारण सुबह ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। सुबह के समय बाजार भी सूने दिखे। हालांकि दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ और करीब 2 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान हल्की धूप ही निकली, जिससे ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। वीरवार को हिसार का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे रहा। जिले के बालसमंद क्षेत्र में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
यूं पैदा होती है सीवियर कोल्ड डे व शीत लहर की स्थिति
जब दिन के तापमान में सामान्य से 6.5 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट आए तो उस स्थिति को सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। वहीं जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या इससे नीचे पहुंच जाए तो उस स्थिति को शीत लहर कहा जाता है।
घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे को लेकर आज व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे व सीवियर कोल्ड डे को लेकर आज व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। हालांकि 8 से 10 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। मगर इसके बाद फिर से ठंड का प्रकोप छाएगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक प्रदेश में ठंड का प्रकोप ही बढ़ता ही जा रहा है। घना कोहरा, शीत लहर व सीवियर कोल्ड डे अपना प्रचंड तेवर दिखा रहे हैं, जिससे दिन व रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन-चार दिन से निचले स्तर पर कोहरे में कमी आई थी।
मगर ऊपरी सतह पर सघन कोहरा छाया हुआ है, जो बादलों जैसा दिखता है। इस कारण कई जगहों पर सूर्य के दर्शन ही नहीं हो रहे हैं तो कहीं हल्की धूप ही निकल रही है, जिससे दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है और दिन में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी बन रही है। वीरवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 9.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आमजन को अभी चार दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। 7 व 8 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाके में मौसम में बदलाव व तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं 8 से 10 जनवरी के दौरान प्रदेश कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान ठंड के कहर से कुछ राहत भी मिलेगी। मगर 11 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलने से कड़ाके की ठंड फिर से अपना असर दिखाएगी।