फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Two ATMs burnt due to short circuit in AC

हिसार: एसी में शॉर्ट सर्किट से दो एटीएम जली, 45 लाख रुपये थे, नकदी जली या सुरक्षित है, इस बारे में पता नहीं

Mon, 02 Oct 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 08:39 PM IST
सार

बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में रखी नकदी जल गई है या सुरक्षित है, इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। इसे लेकर दिल्ली से एक इंजीनियर को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Hisar: Two ATMs burnt due to short circuit in AC
हिसार में जली एटीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर की एचटीएम मिल गेट के पास आग लगने से पीएनबी की दो एटीएम व एक पासबुक प्रिंटिंग मशीन जल गई। दोनों एटीएम में करीब 45 लाख रुपये थे। आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार करीब 2 बजे पीएनबी एटीएम बूथ में लगा सायरन बजने लगा। इसके बाद पुलिस कर्मचारी धर्मपाल मौके पर पहुंचे तो एटीएम में लगे एससी से धुंआ उठ रहा था। उसने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने कहा कि ब्लास्ट हो सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने डायल 112 व दमकल को फोन किया। करीब 15 से 20 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। मगर गाड़ी से पानी का प्रेशर नहीं बन पाया। इसके बाद दूसरी गाड़ी को बुलाया और आग को बुझाया गया। सिरसा रोड स्थित पीएनबी शाखा के हेड विजय गांधी ने बताया कि दोनों एटीएम में 45 लाख 47 हजार 500 रुपये थे। शनिवार दोपहर को ही नकदी डाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed