Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar tops in getting marriage certificate, Palwal lags behind

Hisar News: विवाह प्रमाणपत्र बनवाने में हिसार अव्वल, पलवल फिसड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hisar tops in getting marriage certificate, Palwal lags behind
रवि घोड़ेला
विज्ञापन

बालसमंद। हरियाणा में विवाह प्रमाणपत्र बनवाने वाले की संख्या में इजाफा हो रहा है। कुछ साल पहले तक सेवानिवृत्त फौजी सहित सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिए ही विवाह पंजीकरण करवाया जाता था, लेकिन अब आमजन मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर रहा है। रोजाना औसतन 310 आवेदन प्रदेशभर से आ रहे हैं। प्रदेश में हिसार जिला विवाह प्रमाणपत्र बनवाने में अव्वल है तो पलवल फिसड्डी रहा। वर्ष 2022 में अब तक प्रदेशभर में 1 लाख 7 हजार 161 विवाह प्रमाणपत्र जारी हो चुके हैं। हिसार जिले में सबसे अधिक 10334 तो पलवल में सबसे कम 1754 प्रमाणपत्र बने। संवाद
विवाह शगुन योजना के लिए प्रमाणपत्र अनिवार्य
हरियाणा में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार को बेटी की शादी पर कन्यादान लेने के लिए विवाह प्रमाणपत्र अनिवार्य किया है। पहले यह व्यवस्था थी कि तीन महीने के अंदर मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर जमा करवाने पर योजना की पूरी राशि दी जाती थी।
विज्ञापन

लड़की की शादी में लेबर डिपार्टमेंट से मिलते हैं एक लाख रूपये
लेबर डिपार्टमेंट से जुड़े भवन निर्माण मजदूरों को सरकार द्वारा बेटी की शादी पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनी में वेलफेयर डिपार्टमेंट से जुड़े वर्करों को 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह पंजीकरण के फायदे
- बाल विवाह पर लगाम लगेगी।
- एक पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरे विवाह पर रोक लगेगी।
- पति की मृत्यु के बाद पत्नी को उसका अधिकार व क्लेम आसानी से जल्द मिल सकेंगे।
- पति द्वारा पत्नी का नहीं किया जा सकेगा उत्पीड़न।
- विवाह दोनों पक्षों की सहमति से हो सकेगा।
जिलेवार विवाह प्रमाणपत्र का ब्योरा
जिला प्रमाणपत्र
हिसार 10334
कैथल 8088
करनाल 7790
कुरुक्षेत्र 7700
जींद 6062
यमुनानगर 5739
अम्बाला 5527
भिवानी 5251
रेवाड़ी 5246
गुरुग्राम 4661
सिरसा 4652
रोहतक 4637
महेंद्रगढ़ 4558
फतेहाबाद 4406
पानीपत 3926
फरीदाबाद 3594
झज्जर 3228
सोनीपत 3081
चरखी दादरी 2596
पंचकूला 2393
मेवात 1938
पलवल 1754
सरकार की विभिन्न स्कीमों से समाज में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की जागरूकता आई है। मैरिज सर्टिफिकेट से बाल विवाह जैसे अपराध रोके जा सकते हैं। फैमिली आईडी में मैरिज सर्टिफिकेट बनते ही मेंबर स्थानांतरण तुरंत हो जाता है। - कुंवरदीप, नायब तहसीलदार, आदमपुर तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed