{"_id":"57e429444f1c1bfc61a82919","slug":"hisar-to-bhiwani-rail-line-flag-off-by-rail-minister-new-train-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन को दिखाई झंडी, मांगों पर नहीं दी तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन को दिखाई झंडी, मांगों पर नहीं दी तवज्जो
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई रेल गाड़ी की सौगात देने आए रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने हिसार की मांगों को अनसुना कर दिया। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की ओर से हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन को पूरा करने की मांग पर रेल मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। हिसार में 8 आरओबी व आरयूबी की मांग पर भी रेल मंत्री खामोश ही रहे।
करीब 11 महीने बाद हिसार पहुंचे रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने हिसार से भिवानी के लिए गाड़ी नंबर 54531 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे भिवानी के लिए रवाना किया होगी। शाम 4 बजे भिवानी से वापस हिसार के लिए रवाना होकर शाम 5.25 पर हिसार पहुंचेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट की तरह से नजर आएंगे। बिजवासन स्टेशन पर इसके तहत काम शुरू हो गया। गुड़गांव रेलवे स्टेशन को भी स्वच्छ रेल मॉडल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
भोपाल, सूरत रेलवे स्टेशन के लिए टेंडर दे दिए गए हैं। पिछले रेल बजट में 136 वादे पूरे किए थे, जिसमें सभी पूरे किए जा चुके हैं। इस रेल बजट के भी काफी वादे पूरे कर दिए गए हैं। रेल को माल ढुलाई से भारी राजस्व आता है। हमने माल ढुलाई के रेट भी घटाए हैं। उन्होंने कहा कि चार नई ट्रेन जल्द शुरू होंगी। हमसफर, तेजस, अंत्योदय, उदय नाम से यह ट्रेन होंगी। देश के अलग अलग हिस्सों में ये ट्रेन चलेंगी, जिसके लिए तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा की गाड़ी दो हार्स पावर पर दौड़ेगी
रेल मंत्री ने कहा कि वह हरियाणा में आने का बार-बार मौका ढूंढते हैं। हरियाणा ने मुुुझे राज्यसभा का सदस्य बनाया था। अब मैं भले ही आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हूं पर हरियाणा से लव एट फर्स्ट टाइम वाला लगाव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ मिलकर ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाई है, जिसमें हरियाणा व रेलवे मिलकर काम करेंगे। रेलवे के प्रोजेक्ट अलग होंगे। ज्वाइंट वेंचर के जरिए अलग प्रोजेक्ट लाएंगे। हरियाणा की गाड़ी अब दो हार्स पावर पर दौडे़गी। पीपीपी के तहत भी कई प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ओर से मिलने वाले हर एक प्रोजेक्ट को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
सीपीएस की मांगों को अनसुना किया
इससे पहले सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने हांसी- महम- रोहतक रेल लाइन पूरा करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि यह मांग पूरी होने के बाद हम हिसार के लिए शताब्दी, राजधानी की मांग कर सकेंगे। सूर्य नगर फाटक, डाबड़ा चौक फाटक, महाबीर कॉलोनी डबल फाटक, साउथ बाईपास सेक्टर 16-17, साउथ बाईपास सातरोड फाटक, कैमरी रोड के 8 अंडरपास तथा अंडरब्रिज की मांग रखी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसमें किसी मांग पर कोई रिस्पांस नहीं दिया।
सांसद दुष्यंत चौटाला के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे नलवा विधायक रणबीर गंगवा ने रेल मंत्री को सांसद की ओर से मांग पत्र सौंपा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित सांसद दुष्यंत चौटाला, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा, मेयर शकुंतला राजलीवाला समारोह में नहीं पहुंच सके। इस मौके पर रेलवे के महाप्रबंधक अनिल सिंघल, बीकानेर मंडल से डीआरएम राजीव सक्सेना, डीसीआएम सीआर कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, महामंत्री आशा रानी खेदड़ भी उपस्थित थीं।
जल्द पूरे होंगे प्रोजेक्ट
रेलमंत्री ने कहा कि 24 कोच की वॉशिंग यार्ड लाइन को जल्द पूरा किया जाएगा। हिसार स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर के लिए भी जल्द काम पूरे होंगे। स्टेशन का डिजिलाइटेजेशन किया जाएगा। रेलमंत्री ने धुरी-सिरसा-लुधियाना ट्रेन को चार स्टेशनों पर रोकने की मांग को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। रेलमंत्री ने बताया कि न्योलीकलां, खाबडा कलां, जोधका, मेहुवाला हॉल्ट स्टेशन पर जल्द ही धुरी-लुधियाना ट्रेन को ठहराव दिया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर एनटीएस सेवा आरंभ
रेलमंत्री के आने पर वीरवार को स्टेशन पर एनटीएस सेवा भी आरंभ हो गई। इस सेवा के तहत रेलवे के इंक्वायरी रूम के ऊपर एनटीएस रूम बनाया गया है। इसमें एनटीएस सेवा के तहत एक एलइडी लगाई गई है। जिसपर ट्रेेनों की स्थिति के बारे में जान पाएंगे।