फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's Pratibha becomes Miss Teen India Universe 2020-21

हिसार की प्रतिभा बनीं मिस टीन इंडिया यूनिवर्स 2020-21

Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hisar's Pratibha becomes Miss Teen India Universe 2020-21
Hisar's Pratibha becomes Miss Teen India Universe 2020-21 - फोटो : Hisar
हिसार निवासी 16 वर्षीय प्रतिभा ने अपने नाम के अनुरूप काम किया है। हिसार की प्रतिभा शर्मा ने हाल ही में मुंबई में ग्रैंड मीडिया द्वारा आयोजित मिस टीन इंडिया यूनिवर्स 2020-2021 का खिताब जीतकर हिसार का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतकर हिसार पहुंचने पर बुधवार को उसका स्वागत किया गया। इस समारोह में मेयर गौतम सरदाना मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और प्रतिभा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आनंद मार्गी धार्मिक संस्थान से जुड़े अरविंद शर्मा व सूर्य नगर में गरीब बच्चों के लिए मार्गी स्कूल चलाने वाली सुचेता शर्मा की पुत्री प्रतिभा शर्मा ने इसी साल बीएससी फस्ट ईयर में दाखिला लिया है। एनवाईपीएस से 12वीं करने वाली प्रतिभा ने अपने सम्मान समारोह के मौके पर कहा कि इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था। उनकी राह में सैकड़ों अन्य प्रतिभागी थीं, लेकिन फिर भी विभिन्न चुनौती भरी परीक्षाओं में अपनी बुलंद इरादों से उसने ये जीत हासिल की। इस दौरान उसने मिस इंडिया दिल्ली वर्ल्ड 2020, मिस बेस्ट रैंप वॉक, मिस वूमेन डे क्वीन, मिस फैशन शो, बेस नेशनल एक्टिविटी व मिस स्पेक्टैक्युलर आइस प्रतियोगिताओं को जीता और अंत में मिस टीन इंडिया यूनिवर्स 2020-21 का खिताब जीता।
विज्ञापन

बचपन से था कुछ बड़ा करने का सपना
प्रतिभा ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना कुछ बड़ा करने का था। उसने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में जाने की ठानी। इसी राह पर आगे बढ़ते हुए वह यहां तक पहुंची। अब उसका लक्ष्य एक सुपर मॉडल और अभिनेत्री बनने का है। प्रतिभा के अनुसार उनकी सफलता में उनके परिजनों का सबसे अहम योगदान था, लेकिन इसके अलावा अश्वनी राजपूत ट्रेनर, साधना गिरी, नुपूर, एनवाईपीएस की प्रिंसिपल व अध्यापिकाओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार व हरियाणा का गौरव बढ़ा है : मेयर
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मेयर गौतम सरदाना कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार की एक बच्ची ने यह जो मुकाम हासिल किया है वह काफी उत्साहित करने वाला है। इस उपलब्धि से हिसार व हरियाणा का गौरव बढ़ा है। नगर निगम हिसार की तरफ से भी जल्द ही एक सम्मान समारोह प्रतिभा के लिए आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मंदीप मलिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चार्टेड बैंकर राज बहादुर आर्य, सुरेंद्र, बिंदु, विरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed