फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's Mars: After 17 years, the lotus blossomed in the cabinet

हिसार का मंगल : 17 साल बाद कैबिनेट में खिला कमल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hisar's Mars: After 17 years, the lotus blossomed in the cabinet
हिसार। मंगलवार का दिन हिसार जिले के लिए 17 साल बाद केबिनेट मंत्रालय की पावर की मंगलमय खबर लेकर आया। हिसार शहर से विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने केबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनकी माता सुशीला देवी, पत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता के अलावा काफी समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता के केबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद हिसार शहर में केबिनेट मंत्री की पावर लौटी है। इससे पहले 2004 में ओपी जिंदल केबिनेट मंत्री बने थे। कुछ दिनों बाद ही हेलिकाप्टर हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद सावित्री जिंदल 2005 से 2013 तक दो बार राज्यमंत्री रही। डॉ. कमल गुप्ता भाजपा की पहली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए थे। बाद में न्यायालय के आदेशों के अनुसार यह पद समाप्त कर दिए गए थे। 2019 में भाजपा गठबंधन की दूसरी बार सरकार बनने के बाद डॉ. कमल गुप्ता के मंत्री बनने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे। बता दें भाजपा के पिछले कार्यकाल में हिसार जिले के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश में वित्तमंत्री बनाए गए थे।
विज्ञापन

हिसार के भाजपा जिला अध्यक्ष अनुपस्थित होने पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने सीएम मनोहरलाल का आभार जताया। पूनिया ने कहा कि सीएम ने हिसार जिले को भाजपा गठबंधन की सरकार में पहला केबिनेट मंत्री बनाकर जिला का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार की टीम ने चंडीगढ़ पहुंच दी बधाई...
मेयर गौतम सरदाना, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया,बरवाला मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कुमार, खुशबू, दस्तावेजी कमेटी के प्रदेश प्रमुख प्रवीण जैन, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रवीण सैनी, प्रवीण सैनी बरवाला, धर्मबीर रतेरिया, सतीश सुरलिया, प्रवीण बंसल, प्रतीक जैन, मंजीत जांगड़ा, रामचंद्र गुप्ता, सुनील वर्मा ने चंडीगढ़ में डॉ. कमल गुप्ता को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। यह सभी पदाधिकारी शपथ ग्रहण में शामिल रहे।

गांव गंगवा में बांटे लड्डू...
डॉ. कमल गुप्ता को मंत्री बनाने की खुशी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप के गांव गंगवा में आतिशबाजी की और लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता की हरियाणा मंत्रिमंडल में ताजपोशी से हिसार जिला में विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कुम्हार महासभा गंगवा के प्रधान मुकना राम धतरवाल, मोनू हरिता, बजरंग स्याहड़वा, गोपाल मेंबर, कुलदीप सुथार, लीलू राम व अन्य मौजूद रहे। डॉ. कमल गुप्ता के मंत्री बनाए जाने पर मिलगेट एरिया में ऋषि गोयल ने लड्डू ने बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed