फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar's junior team won the trophy by defeating Sonepat 3-0 in the penalty shootout.

Hisar: पेनल्टी शूटआउट में सोनीपत को 3-0 से हरा हिसार की जूनियर टीम ने जीती ट्रॉफी, आज सीनियर वर्ग का फाइनल

Sun, 15 Jan 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 01:29 AM IST
सार

आज सीनियर वर्ग में सोनीपत के साथ हिसार की फाइनल भिड़ंत होगी। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
Hisar's junior team won the trophy by defeating Sonepat 3-0 in the penalty shootout.
हिसार। हॉकी में जूनियर वर्ग में हिसार की विजेता टीम के साथ डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सीनियर हॉकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में एस्ट्रोटर्फ मैदान पर चल रही राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को जूनियर वर्ग में हिसार की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक हिसार और सोनीपत की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में हिसार ने सोनीपत को 3-0 से हराकर ट्रॉफी जीती।

विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर जजपा के जिला प्रभारी ताराचंद भी उपस्थित रहे। सीनियर वर्ग में रविवार को फाइनल मुकाबला हिसार और सोनीपत के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में पिंकी, मंजू और सुखजीत ने गोल किया। वहीं, कुरुक्षेत्र की टीम ने भिवानी को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर हॉकी इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील मलिक, हॉकी हिसार से प्रेजीडेंट प्रोफेसर मनदीप मलिक, सुरेंद्र बेनीवाल, राजेश सुरा, आरबी आर्य, प्रवीण त्यागी, विकेंद्र मलिक, तरुण गोयल, पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत मलिक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलदेव, ईश्वर मालवाल, अशोक आदि मौजूद रहे।


सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल में हिसार ने रोहतक को 9-0 से हराया
शनिवार को सीनियर वर्ग में हुए सेमीफाइनल मैच में हिसार ने रोहतक को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में सोनीपत की टीम कुरुक्षेत्र को 4-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। सोनीपत की ओर से पांचवें मिनट में भारती, 45वें मिनट में वंदना और 56वें व 59वें मिनट में देवकी सेन ने 2 गोल किए। रविवार को फाइनल में ट्रॉफी के लिए हिसार और सोनीपत के बीच टक्कर होगी।

हिसार। हिसार टीम की कैप्टन पूजा ट्रॉफी के साथ। संवाद

हिसार। हिसार टीम की कैप्टन पूजा ट्रॉफी के साथ। संवाद- फोटो : Hisar

 

एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में गेंद के लिए संघर्ष करती सोन?

एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में गेंद के लिए संघर्ष करती खिलाड़ी।

एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में गेंद के लिए संघर्ष करती सोन?

एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में गेंद के लिए संघर्ष करती खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed