फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's junior hockey team reached the final and the senior team reached the semi-finals

Hisar News: हिसार की जूनियर हॉकी टीम फाइनल तो सीनियर टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hisar's junior hockey team reached the final and the senior team reached the semi-finals
एस्ट्रोटर्फ मैदान पर महिला हॉकी चैंपियनशिप में खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : Hisar
हिसार। एस्ट्रोटर्फ मैदान पर चल रही राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के शुक्रवार को सीनियर वर्ग में चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले तो जूनियर वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। हिसार की जूनियर हॉकी टीम फाइनल तो सीनियर टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में हिसार ने करनाल को 11-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान सावी ने 3, पूजा ने 2, पिंकी ने 2, मोनिका, ज्योति, ऊषा व सीमा ने 1-1 गोल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में हिसार ने कुरुक्षेत्र को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हिसार की ओर से भतेरी ने 34वें और 53वें मिनट में जबकि पिंकी ने 37वें मिनट में गोल किया। कुरुक्षेत्र टीम की ओर से 5वें मिनट में काजल और 49वें मिनट में प्रिया ने 1-1 गोल किया। जूनियर वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनीपत की टीम भिवानी को 8-0 से हराकर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

हॉकी हिसार के प्रेजीडेंट प्रो. मनदीप मलिक और सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि शनिवार को जूनियर वर्ग में हिसार और सोनीपत के बीच दोपहर 2 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पहुंचेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र बेनीवाल, पूर्व जिला खेल अधिकारी जगजीत मलिक, कुलदीप ढांडा, हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग, अनिल डबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत ने पानीपत और रोहतक ने भिवानी को हराया
सीनियर वर्ग के दूसरे मुकाबले में सोनीपत ने पानीपत को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोनीपत की ओर से तनु, मनीषा, जसप्रीत कौर ने 1-1, भारती और देवकी ने 2 -2 गोल किए। तीसरा मैच कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रही। शूटआउट में कुरुक्षेत्र ने फतेहाबाद को 4-3 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल के अंतिम मैच में रोहतक ने भिवानी को 5-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रोहतक की ओर से 11वें मिनट में जूही, 27वें मिनट में मनिता, 40वें मिनट में दिव्या, 57वें मिनट में मनिता और 58वें मिनट मेें सुप्रिया ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed