{"_id":"6766fe9dd32b580cd30ebe99","slug":"hisar-residents-became-crazy-about-the-beautiful-valleys-and-ganga-ghats-hisar-news-c-21-hsr1020-529190-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सुंदर वादियों व गंगा घाट के दीवाने हुए हिसारवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सुंदर वादियों व गंगा घाट के दीवाने हुए हिसारवासी
Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
हिसार। 10 दिन बाद नया साल आने वाला है। लोग इस बार की सर्दी की छुट्टियां और नया साल मनाने के लिए प्लान बना रहे हैं। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों के पास बुकिंग आनी शुरू हो चुकी हैं। वहीं, ट्रेनों में भी सीटें वेटिंग में चल रही हैं। इस बार लोग उदयपुर, वाराणसी, वैष्णो देवी, खाटूश्याम, मथुरा, मनाली, शिमला, जम्मू-कश्मीर आदि पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए टिकट बुक करवा रहे हैं। प्रत्येक सोमवार को हिसार से कटरा जाने वाली ट्रेन में पूरे जनवरी माह तक स्लीपर वेटिंग में चल रही है। वहीं, 20 जनवरी तक स्लीपर के अलावा सेकंड और थर्ड एसी की सीटें भी उपलब्ध नहीं हैं। 27 जनवरी को थर्ड एसी और सेकंड एसी की 2-2 सीटें उपलब्ध हैं। प्रत्येक रविवार को हिसार से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन में स्लीपर से लेकर सेकंड और थर्ड एसी की सीटें उपलब्ध हैं।
हिसार से वैष्णो जाने वाली ट्रेन में इतनी सीटें वेटिंग में
23 दिसंबर
स्लीपर : 32
थर्ड एसी : 11
सेकंड एसी: 03
30 दिसंबर
स्लीपर: 48
थर्ड एसी: 20
सेकंड एसी: 04
6 जनवरी
स्लीपर: 45
थर्ड एसी: 10
सेकंड एसी: 08
13 जनवरी
स्लीपर: 22
थर्ड एसी: 05
सेकंड एसी: 03
20 जनवरी
स्लीपर: 15
थर्ड एसी: 05
सेकंंड एसी: 01
टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों के पास इतने रुपये में हो रही बुकिंग
मथुरा
- सामान्य सीट: 800 रुपये
- ऊपर स्लीपर: 1,100 रुपये
- नीचे स्लीपर: 1,300 रुपये
उदयपुर:
- सामान्य सीट: 1,000 रुपये
- ऊपर स्लीपर: 1,200 रुपये
- नीचे स्लीपर: 1,400 रुपये
चंडीगढ़
सामान्य सीट: 500 रुपये
स्लीपर: 700 रुपये
हरिद्वार:
सामान्य सीट: 600 रुपये
ऊपर स्लीपर: 900 रुपये
नीचे स्लीपर: 1,000 रुपये
नैनीताल:
सामान्य सीट: 1,100 रुपये
ऊपर स्लीपर : 1,300 रुपये
नीचे स्लीपर : 1,500 रुपये
मैंने इस बार सर्दियों में परिवार संग कश्मीर जाने का प्लान बनाया है। सोशल मीडिया पर कश्मीर की सुंदरता देखकर हमने ये फैसला लिया है और नया साल परिवार के साथ कश्मीर में मनाने के बारे में सोचा है। - कीर्ति, शांतिनगर
पहाड़ों में कई बार घूम चुके हैं। इस बार उदयपुर जाने के बारे में विचार किया है। बच्चों की स्कूल छुट्टियां होने वाली हैं इसलिए परिवार संग राजस्थान की संस्कृति, भोजन और झीलों का आनंद लेंगे और साथ ही सिटी पैलेस की सुंदरता भी देखने को मिलेगी। - मनीषा, इंद्रा कॉलोनी।
विज्ञापन
हमने पहली बार कश्मीर जाने का प्लान बनाया है। पहाड़ों में कई बार गए हैं, लेकिन बर्फबारी नहीं देखी। स्नोफॉल देखने का यह पहला मौका होगा। ट्रेन की टिकट भी बुक हो चुकी हैं। पहली बार कश्मीर की वादियों की सुंदरता का अनुभव करेंगे। - रवि, मुल्तानी चौक
इस बार नए साल की शुरुआत एक आध्यात्मिक जगह पर करना चाहता हूं। इसलिए मैंने परिवार के साथ वाराणसी जाने का विचार बनाया है और यहां जाना हमेशा से मेरी इच्छा रही है और साथ ही गंगा घाट पर होने वाली आरती का अनुभव भी करना चाहता हूं। - विवेक, मिल गेट।
सर्दियों में घूमने के लिए पसंदीदा स्थान
इस मौसम में बर्फबारी वाली जगहों से लेकर गर्मी का आनंद लेने वाले स्थानों तक हर किसी की अपनी अलग-अलग पसंद है। इन सर्दियों में लोग मनाली, कश्मीर, उदयपुर, शिमला, डलहौजी और वाराणसी जैसी कई जगहों पर घूमने का विचार बना रहे हैं। कश्मीर की सुंदर वादियां और बर्फबारी, मनाली की सोलांग वैली, रोहतांग और हडिंबा मंंदिर, उदयपुर का सिटी पैलेस आदि देखने के प्रसिद्ध स्थान हैं।
इस बार नया साल मनाने और सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए लोग ज्यादातर उदयपुर, नैनीताल, जम्मू-कश्मीर, मथुरा आदि पर्यटन स्थल पर जाने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार बुकिंग अच्छी है। - गौतम नालपुरिया, मैनेजर, विजय बस सर्विस