फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Rajgarh railwaya track, increase Train speed 110, Hisar

हिसार-राजगढ़ रूट पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी रेलगाड़ियां

Mon, 13 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 13 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hisar Rajgarh railwaya track, increase Train speed 110, Hisar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

हिसार से राजगढ़ जाने वाले रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियां जल्द ही 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। हिसार से राजगढ़ के बीच 72 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर ट्रायल के बाद इंजीनियरों ने फिट घोषित किया है। जिसके बाद इस ट्रैक पर गाड़ियों को 110 किलोमीटर की रफ्तार से चलाने की मांग रेलवे सीएसआर अधिकारी को भेजी गई है। हिसार से राजगढ़ रूट पर फिलहाल 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेल गाड़ियां चलाई जाती हैं। रेलवे अधिकारी से अनुमति मिलते ही इस रूट पर रेलगाड़ी पहले की अपेक्षा अधिक तेजी से दौड़ पाएंगी।

विज्ञापन


राजगढ़ पहुंचने में लगेगा कम समय
110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलने से हिसार से राजगढ़ जाने में पहले की बजाय कम समय लगेगा। फिलहाल राजगढ़ जाने में 1 घंटा 10 मिनट का समय लगता है। लेकिन 110 किलोमीटर की रफ्तार से राजगढ़ पहुंचने में सिर्फ 55 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन


हांसी-रोहतक लाइन पर सबसे कम गति
हिसार क्षेत्र में आने वाली हांसी-रोहतक रेलवे लाइन पर सबसे कम स्पीड में ट्रेनें चलती हैं। इस रूट पर सिर्फ 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाई जाती हैं। कारण इस रेलवे ट्रैक पर स्टेशन की संख्या अधिक है। जिस कारण बार-बार ट्रेनों को रोकना पड़ता है। इस वजह से ट्रेनों को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक नहीं चलाया जाता। वहीं हिसार से राजगढ़ रूट पर स्टेशनों की संख्या कम होने के चलते इस ट्रैक पर ट्रेनों 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार-राजगढ़ रूट पर ट्रेनों की रफ्तार के लिए मांगपत्र भेजा गया है। सीएसआर से आदेश आते ही इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ा दिया जाएगा।
- निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed