फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Preparations underway to rent out hangars to increase the income of Hisar airport, plan to take cargo o

Hisar: हिसार एयरपोर्ट की आय बढ़ाने के लिए हैंगर को किराए पर दिए की तैयारी, दुबई वाली फ्लाइट का कार्गाे लेने की

Sat, 13 Sep 2025 01:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

हिसार एयरपोर्ट में एक के बाद एक लगातार नए अध्याय जुड़ रहे हैं। पहले दो चरण में देश की राजधानी दिल्ली, श्रीराम की नगरी अयोध्या के बाद हिसार से हरियाणा की राजधानी के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। तीसरे चरण में राजस्थान की राजधानी जयपुर भी हिसार से हवाई सेवा से जुड़ गया है।

विज्ञापन
Hisar: Preparations underway to rent out hangars to increase the income of Hisar airport, plan to take cargo o
Hisar Airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में बनाए गए एयरपोर्ट की आय बढ़ाने के लिए हैंगर को किराए पर दिए जाने योजना है। एयरपोर्ट की आय में बढ़ोतरी के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल आरएफपी तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। इसी के तहत हैंगर को किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार हिसार से अयोध्या के लिए तो यात्री मिल रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ रूट पर यात्री संख्या काफी कम है। दुबई वाली फ्लाइट का कार्गाे हम लेने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही कस्टम का आवेदन करेंगे।

विज्ञापन


हिसार एयरपोर्ट में एक के बाद एक लगातार नए अध्याय जुड़ रहे हैं। पहले दो चरण में देश की राजधानी दिल्ली, श्रीराम की नगरी अयोध्या के बाद हिसार से हरियाणा की राजधानी के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। तीसरे चरण में राजस्थान की राजधानी जयपुर भी हिसार से हवाई सेवा से जुड़ गया है। जयपुर अब हिसार से हवाई, रेल तथा रोड तीनाें माध्यम से जुड़ गया है। हिसार से जयपुर के लिए 1950 रुपये किराया तय किया गया है। जिसमें जीएसटी जोड़कर यह 2253 रूपये बनता है। किराया अलग अलग समय पर कम ज्यादा हो सकता है। 
विज्ञापन


5 महीने में चौथा रूट पर हवाई सेवाएं 14 अप्रैल 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या में स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक हवाई उड़ानों का शुभारंभ किया था। इसके बाद 9 जून 2025 को हिसार-चंडीगढ़-हिसार हवाई सेवाओं का शुभारंभ भी किया गया।12 सितंबर को हिसार से जयपुर हवाई सेवा को शुरु किया गया।चौथे चरण में जल्द ही हिसार से अहमदाबाद और जम्मू तक हवाई सेवाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed