{"_id":"65b613e113f32ce2f30fd638","slug":"hisar-police-administration-reached-the-spot-even-before-the-jam-was-imposed-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: जाम लगाने से पहले ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, तुरंत लगवाए तीन नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: जाम लगाने से पहले ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, तुरंत लगवाए तीन नाके
Sun, 28 Jan 2024 02:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:14 PM IST
सार
सेक्टर 9-11 से गुजर रहे भारी वाहनों की समस्या से परेशान सेक्टरवासियों ने रोड जाम करने की चेतावनी दी थी। डीएसपी बोले कि निर्माणाधीन आरओबी पर सर्विस रोड बनाने को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
हिसार में सेक्टर 9-11 के लोगों से बातचीत करते डीएसपी विनोद शंकर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में सेक्टर 9-11 की तरफ से दी गई रोड जाम करने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन जाम लगाने से पहले ही मौके पर पहुंच गया। यही नहीं सेक्टर में से भारी वाहनों को गुजरने से रोकने को लेकर तीन नाके भी लगवा दिए। इस अवसर पर डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि साउथ बाईपास पर बन रहे ओवरब्रिज पर सर्विस रोड निर्माण को लेकर जिला प्रशासन को पत्र भी लिखेंगे। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट होकर सेक्टरवासियों ने जाम लगाने का फैसला रद्द कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि सेक्टर में से गुजर रहे भारी वाहनों की समस्या को लेकर 25 जनवरी को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा था। साथ ही समस्या के समाधान को लेकर 28 जनवरी तक का समय दिया था। मगर अल्टीमेटम के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर सेक्टरवासियों ने रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली रोड सेक्टर 9-11 के मोड़ पर रास्ता रोककर अपना विरोध जताने की बात कही थी।
विज्ञापन
दो घंटे पहले ही लगवाए नाके
रास्ता जाम करने की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सातरोड के पास, सेक्टर 9-11 मोड़ पर और साउथ बाईपास पर नाके लगवा दिए गए ताकि भारी वाहनों को सेक्टर 9-11 में आने से रोका जा सके। वहीं सेक्टरवासी अल्टीमेटम के अनुसार सेक्टर 9-11 मोड़ पर एकत्रित होने शुरू हो गए। इसी बीच डीएसपी विनोद शंकर सेक्टरवासियों के बीच में पहुंचे। सेक्टरवासियों ने उन्हें बताया कि सेक्टर में भारी वाहनों के गुजरने से वह काफी परेशान हैं। इससे सेक्टर की सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
साथ ही हादसे की भी आशंका बनी रहती है। इस पर डीएसपी ने सेक्टरवासियों को बताया कि उनकी तरफ से तीन नाके लगवा दिए गए हैं। चूंकि साउथ बाईपास पर आरओबी का निर्माण चल रहा है। मगर ठेकेदार ने मौके पर सर्विस रोड नहीं बनाया है, जिस कारण भारी वाहन सेक्टर में से होकर गुजर रहे हैं।
उनकी तरफ से जिला प्रशासन को एक पत्र भी लिखा जाएगा कि निर्माणाधीन स्थल पर सर्विस रोड का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद जगमोहन मित्तल, प्रवीण जैन, भीम सिंह यादव, बलजीत, सुभाष जैन, एडवोकेट योगेंद्र गोयत, आरपी यादव, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, जितेंद्र श्योरण आदि मौजूद रहे।