{"_id":"6249de8cbb4adf6aa670c517","slug":"hisar-news-hisar-news-hsr628222096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वजों, महापुरुषों, क्रांतिकारियों, शहीदों के सपनों को पूरा करें : डॉ. गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वजों, महापुरुषों, क्रांतिकारियों, शहीदों के सपनों को पूरा करें : डॉ. गुप्ता
विज्ञापन
hisar news
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। हमें अपने पूर्वजों, महापुरुषों, क्रांतिकारियों, शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हमारे लिए देश की संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास सर्वोपरि होना चाहिए। यह कहना है शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का। वह रविवार को टोहाना रोड़ स्थित गोपाल योग आश्रम में रिसाल सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित मधुर मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, समितियों और कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
आप लोगों की ताकत से मंत्री बना हूं, आप खुद को मंत्री के बराबर मानें
उन्होंने कहा कि बरवाला क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़कों का निर्माण, गलियों का निर्माण, पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए जा रहे हैं। बरवाला से प्रत्याशी रहे सुरेंद्र पूनिया, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू ने इस क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा कराया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आप लोगों की ताकत से मंत्री बना हूं। आप खुद को मंत्री के बराबर मानें। आप अपने कार्य के लिए सुरेंद्र पूनिया, रणधीर धीरू को कह देना, अगर काम न हो तो मुझे बताना। अगर अब भी काम नहीं हुए तो मैं नहीं आप जिम्मेदार होंगे। मैं इस क्षेत्र की ताकत आप लोगों को सौंपकर जा रहा हूं।
कार्यक्रम संयोजक मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि कोरोना काम में हजारों लोगों ने अतुलनीय काम किया है। ऐसी कुछ संस्थाओं, कुछ लोगों को सम्मान देने का यह छोटा सा प्रयास है। ट्रस्ट की ओर से एक पुस्तकालय की स्थापना भी की जाएगी। इसमें युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क सुविधा रहेगी। ट्रस्ट की ओर से निरंतर सामाजिक कार्य किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि बाबा इच्छापुरी डेरा मतलोडा से साध्वी शक्तिपुरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। अपना जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित करना चाहिए। राष्ट्र से आगे कुछ नहीं है। बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में त्रिलोक दत्त शर्मा, पूर्व चेयरपर्सन प्रोमिला बादल, प्रताप जांगड़ा, मांगे राम पूनिया, प्रेम जांगड़ा, मनदीप मलिक, प्रवीन सैनी, पवन शर्मा, तरुण मेहता, पंचग्रामी प्रधान मांगेराम,मस्टर जय सिंह, महेंद्र सिंह, साधु राम, कुम्हार सभा के प्रधान डॉ. चंद्रभान, महाबीर शेखावत, नरेश ग्रेवाल, राजपाल, डॉ. एसएस बैनीवाल, डॉ. प्रेम महता, सतीश गिल, अनूप सैनी, ताराचंद पंकज बादल, नरेश जिंदल, प्रवीण जैन, गोविंद पूनिया, प्रताप जांगड़ा, मोनू संदूजा, नवीन काठपाल, शिव कुमार कौशिक, धर्म सिंह , बनवारी, दर्शन, कृष्ण सोनी, जिले सिंह, आनंद महता, बजरंग जैन मौजूद रहे।
इनको मिला सम्मान
- भारत विकास परिषद बरवाला
-रोटरी क्लब बरवाला
- लायंस क्लब बरवाला सिटी
- गोरक्षा सेवा समिति बरवाला
- गोपाल गोशाला बरवाला
-विकलांग गोशाला सेवा समिति बरवाला
-हनुमान अखाड़ा बरवाला
- शहीद भगत सिंह सोसायटी खेड़ी बर्की
- शहीद भगत सिंह सोसायटी राजली
- युवा चेतना सोसायटी धांसू
- गोशाला समिति गुराना
-गोशाला समिति नियाणा
- गोशाला समिति लाड़वा
-मां बनभौरी सेवा समिति
-राह ग्रुप फाउंडेशन तलवंडी राणा
- नव निर्माण समिति
-राधा कृष्ण गोशाला धांसू
- बालाजी चरण पादुका सेवा समिति बरवाला
13 सब इंस्पेक्टरों को सम्मान के बाद संकल्प
बरवाला क्षेत्र से हरियाणा पुलिस में हाल ही में नियुक्त हुए 13 सब इंस्पेक्टर व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। डॉ. कमल गुप्ता ने इन पुलिस अधिकारियों को जीवन में कभी रिश्वत ने लेने का संकल्प दिलाया।
न पहले आली बात रही न पहले आला पानी...
लोक कलाकार रामकेश जीवनपुरिया ने हरियाणवी गीतों से समा बांध दिया। भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य रह चुके रामकेश जीवनपुरिया ने अपने गीत न पहले आली बात रही न पहले आला पानी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।