{"_id":"6249dc6af679613d8a372cba","slug":"hisar-news-hisar-news-hsr6282210135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हमारा है, रुमाल रखने से ताजमहल उनका नहीं हो जाया करता : डॉ. गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ हमारा है, रुमाल रखने से ताजमहल उनका नहीं हो जाया करता : डॉ. गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पंजाब की सरकार ने विधानसभा सत्र बुलाकर कह दिया कि चंडीगढ़ हमारा है, यूं ताजमहल पर रुमाल रखने से ताजमहल उनका नहीं हो जाया करता है। हरियाणा सरकार ने भी 5 अप्रैल को अपना विधानसभा सत्र बुलाया है। उनको उचित जवाब दे दिया जाएगा।
बरवाला में चौधरी रिसाल सिंह धमार्थ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। डॉ. कमल गुप्ता ने पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ को लेकर पारित किए प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि कोई चीज लेनी हो तो अपने ही घर में बैठकर बीन बजा दी। कह दिया मेरा हो गया, ऐसा नहीं होता। कोई भी चीज लेनी हो उसके लिए ताकत चाहिए और हरियाणा के लोग बहुत ताकतवर हैं।
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार का इंटरनेशनल एयरपोर्ट वास्तव में बरवाला में है। बरवाला के लोग शोर मचाने में कमजोर हैं। शोर तो मैंने मचा रखा है। बरवाला वाले इसका गुणगान क्यों नहीं करते। हवाई अड्डा बनने के बाद बरवाला के सभी लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगह जाएंगे। यहां 5 लाख वाली जमीन 5 करोड़ की हो जाएगी। आज दिल्ली एयरपोर्ट के 20 से 25 किलोमीटर के दूर जमीन लेकर तो देखो।