फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Transport, Dabda Chowk, Badba, Pull Hisar

खुल गया डाबड़ा चौक ओवरब्रिज, आज से पुराने रूट पर ही करें सफर

Mon, 13 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 13 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Transport, Dabda Chowk, Badba, Pull Hisar
डाबड़ा पुल - फोटो : Bureau

पिछले 14 दिनों से जाम से परेशान शहरवासी आज से पुराने रूट पर ही सफर करें। डाबड़ा पुल बीएंडआर ने निर्धारित तय समय से एक दिन पहले ही खोल दिया। एक्सपेंशन ज्वाइंट और बियरिंग का मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद अब ओवर ब्रिज की 15 से 20 साल की लाइफ बढ़ गई है। अब शहरवासियों को निरंकारी भवन रोड या फिर सेक्टर 16-17 वाला रूट पकड़ने की जरूरत नहीं। डाबड़ा पुल खुल जाने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


तय समय से एक दिन पहले किया काम
डाबड़ा चौक ओवरब्रिज का तय समय सीमा से एक दिन पहले काम निपटा लिया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां एक मशीन से काम करना था लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए तेजी से काम किया गया। एक मशीन की जगह तीन मशीनें लगाई गईं। ठेकेदार को स्पेशल लेबर बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिसके कारण इस काम में तेजी आ पाई। जूनियर इंजीनियर राजकुमार का कहना है कि ये तो मौसम खराब होने के कारण इतना समय लग गया। वरना इससे भी तीन दिन पहले ही पूरा काम हो जाता और जनता को जाम से मुक्ति मिल जाती।
विज्ञापन


चौड़ा होगा तो दम निकाल देगा डायवर्ट रूट
शहर के लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज की रिपेयरिंग के 14 दिन के काम में ही डायवर्ट रूट ने शहरवासियों व पुलिस प्रशासन का दम निकाल दिया। भविष्य में जब डाबड़ा चौक ओवर ब्रिज चौड़ा होगा तो क्या हाल होगा। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को इससे पहले ही कोई ठोस प्लान तैयार कर हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ बढ़ी पांच साल तक सड़क भी देखने की जरूरत नहीं
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि अब 15 से 20 साल तक पुल की लाइफ बढ़ गई है। इसके अलावा पांच साल तो सड़क तक को देखने की जरूरत नहीं। अधिकारियों का कहना है कि एक निर्धारित समय के अंतराल में फिर भविष्य में इसकी मरम्मत की जरूरत पड़ेगी।


काम पूरा हो चुका है। रात से ही पुल खोल दिया गया है। अब हल्के भारी कोई भी वाहन पुल से गुजारे जा सकते हैं। मौसम ने साथ नहीं दिया नहीं तो जनता को इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। शहरवासियों ने सहनशीलता दिखाई उसके लिए अधिकारी शुक्रगुजार हैं। विभाग ने निर्धारित समय से पहले काम निपटा दिया है।
- राजकुमार, जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed