फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Politics, Indresh Kumar, GJU, Hisar

जो मां और मातृभूमि का नहीं, वो किसी का सगा नहीं : इंद्रेश कुमार

Sat, 14 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 14 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Politics, Indresh Kumar, GJU, Hisar
इंद्रेश्‍ा कुमार - फोटो : Bureau

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और हिमालय परिवार के संयोजक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो मां और मातृभूमि का सम्मान नहीं करता, वो किसी का सगा नहीं हो सकता। इंसान ने नारी की कोख से जन्म लिया है, जो उसकी मां है। मातृभूमि की गोद में इंसान का पालन-पोषण हुआ है। ऐसे में मातृभूमि का दर्जा मां के बराबर है। दोनों का सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार जीजेयू के सहयोग से हिमालय परिवार हरियाणा द्वारा ‘राष्ट्र धर्म:-परमो धर्म:’ विषय पर बोल रहे थे। कार्यक्रम को  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि कर्म ही धर्म है। कर्म से निर्माण होता है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण ही राष्ट्र धर्म है। हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर अपना राष्ट्र धर्म निभा सकता है।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा भूपेंद्र धर्मानी, आरएसएस के प्रांतीय संघ चालक मेजर करतार सिंह, हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओपी सिंह, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल के कुलसचिव केपी सिंह, हिमालय परिवार के राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण ढुल और हिमालय परिवार हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. विक्रम गुप्ता ने व्याख्यान माला को संबोधित किया। इस अवसर पर हिमालय परिवार के सहसंयोजक डॉ. विवेक  गुप्ता, मीडिया प्रभारी रविंद्र शर्मा, महामंत्री तेज फोतेदार, जिला संयोजक हिसार मनोज शर्मा, जिला संयोजक पंचकूला विवेक गोयल उपस्थित थे। अतिथियों को हिमालय परिवार की तरफ से स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असहिष्णु कहना विदेशी षड्यंत्र
इंद्रेश कुमार ने कहा कि ईसाई और इस्लाम धर्म की कई उपशाखाएं हैं। उनके अपने देशों में इसको लेकर कितना विवाद होता रहता है, लेकिन भारत में सब धर्मों का सम्मान होता है। फिर भी कोई कहे कि हिंदुस्तान में असहिष्णुता है तो वह विदेशी षड्यंत्र के तहत हमें  गुमराह कर रहा है। हमें उनको सच्चाई बतानी है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अमेरिका से छीनी लीडरशिप
भारत ही एक ऐसा देश है, जो दुनिया से हिंसा को मिटा सकता है। यह बात सारी दुनिया ने मान ली है। मसूद अजहर को आतंकी घोषित कराने में चीन और पाकिस्तान को छोड़कर दुनिया के 199 देशों ने हिंदुस्तान का समर्थन किया था। आतंकवाद के खिलाफ अब भारत ने अमेरिका से लीडरशिप छीन ली है।

पाक जिंदाबाद कहने वालों को पाकिस्तान भेज दो
उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैैं और पाकिस्तान का झंडा फहराते हैं, उन लोगों को गोली नहीं मारनी चाहिए। ऐसे लोगों को गोली मारने से अच्छा है, उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाए। चाहे 10-20 लाख के चेक ही लेकर चले जाएं, लेकिन हिंदुस्तान से गद्दारी न करें।

अफजल नहीं, कलाम हैं भारत के फरिश्ते
उन्होंने हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर कहा कि अफजल, कसाब और ओवैसी जैसे लोग हिंदुस्तान के फरिश्ते नहीं हो सकते। हिंदुस्तान में अब्दुल गफ्फार खां और अब्दुल कलाम हिंदुस्तान के फरिश्ते हैं और थे। ये लोग कभी भी कलाम की जगह नहीं ले सकते।

दो सालों में भारत मां की जय होने लगी
उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों के बाद योगा को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिली। भारत माता की जय होने लगी। दो सालों में भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं आया। सरकार की आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक नीतियां स्पष्ट हैं।

कार्यक्रम के बीच में बिजली गुल
कार्यक्रम में दो बार व्यवधान आया। जब मुरथल विश्वविद्यालय के कुलपति संबोधित कर रहे थे, तब लाइट चली गई। इसके बाद जब इंद्रेश कुमार बोल रहे थे, तब भी काफी देर तक बिजली गुल रही। इसके बाद स्वयं कुलपति टंकेश्वर कुमार ने कर्मचारियों को खरी-खरी सुनाई। बार-बार बिजली गुल होने से कार्यक्रम में आए लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।


बाबा हरदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि
निरंकारी संप्रदाय के धार्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का कार एक्सीडेंट में निधन होने की सूचना मिलने पर समारोह के बीच दो मिनट का मौन रखा गया। कहा जा रहा है कि बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed