फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Administration, Aggitation, Hisar

जो खुद का विकास करने में सक्षम नहीं वो सेक्टर का क्या करेंगे विकास

Mon, 25 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 25 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Administration, Aggitation, Hisar
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : Bureau
ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए ने सेक्टर को निगम में सौंपे जाने का विरोध करते हुए हुडा कार्यालय में पहुंचकर एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने कहा कि वे सेक्टर्स को निगम में जाने का कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने इसे सरकार का काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि निगम खुद अपने एरिया का डेवलेपमेंट करने में सक्षम नहीं है। फिर यह हुडा सेक्टर्स का कैसे डेवलप कर पाएगा।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए पहुंची ऑफिस के अंदर
ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने हुडा कार्यालय के गेट पर धरना लगाकर खूब नारेबाजी की। करीब एक घंटे की नारेबाजी के बाद उन्होंने संपदा अधिकारी सुमित कुमार को ज्ञापन देने की बात कही। काफी देर इंतजार के बाद संपदा अधिकारी ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए। गुस्साई आरडब्ल्यूए खुद की कार्यालय के अंदर चली गई। कार्यालय के अंदर जाने के बाद वे ऑफिस गेट से निकले और सेक्टरवासियों का मांगपत्र लिया।
विज्ञापन


आज डीसी कार्यालय प्रदर्शन कर सकते हैं सेक्टरवासी
ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए के को ऑर्डीनेटर यशवीर मलिक ने बताया कि मंगलवार को वे डीसी कार्यालय में प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डीसी चंद्रशेखर खरे की तबादले की सूचना चल रही है अगर वे कल कार्यालय में बैठेंगे तो वे उनके कार्यालय जरूर जाएंगे। अगर नहीं बैठे तो नए डीसी आने तक वे इंतजार करेंगे। उन्होंने बताया कि वहां पहुंचकर डीसी को हुडा सेक्टर के निगम में सौंपे जाने का विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर आंदोलन खड़ा करने की तैयारी
ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यू ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन खड़ा करने की तैयारियां कर दी है। प्रदेश के अन्य जिलों में जहां जहां हुडा के सेक्टर्स को निगम को हैंडओवर किया जा रहा है वहां की आरडब्ल्यूए से संपर्क साधा जा रहा है। जल्द ही आरडब्ल्यूए इस संबंध में कोई बड़ी रणनीति बना सकती है। फिलहाल रोहतक की आरडब्ल्यूए से बातचीत हो चुकी है। दूसरे जिला के आरडब्ल्यूए से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed