फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Municipal Corporation deployed garbage collection vehicles in the presence of the police.

हिसार: पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम ने चलवाई कचरा उठाने वाली गाड़ियां, डोर-टू-डोर उठवाया गया कूड़ा

Sat, 29 Aug 2026 12:11 PM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 29 Aug 2026 12:11 PM IST
सार

कचरा उठान को लेकर गाडियाें को एक साथ भेजा गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। शुक्रवार को नगर निगम ने रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण दिन में कचरा उठाने का अभियान नहीं चलाया। रात 10 बजे बाद पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठवाया गया।

विज्ञापन
Hisar Municipal Corporation deployed garbage collection vehicles in the presence of the police.
हिसार के सेक्टर 14 में कचरा उठाने पहुंची निगम की गाड़ियां - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद 24वें दिन सेक्टर 14 में डोर टू डोर कचरा उठान सेवा शुरु हो गई है। कचरा उठान को लेकर गाडियाें को एक साथ भेजा गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। शुक्रवार को नगर निगम ने रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण दिन में कचरा उठाने का अभियान नहीं चलाया। रात 10 बजे बाद पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठवाया गया।
विज्ञापन


लगातार 23 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण हिसार में अब तक 4500 टन से ज्यादा कचरा सड़कों और मुख्य चौराहों पर जमा हो चुका है। रिहाइशी इलाकों से लेकर मुख्य बाजारों तक में लगे कचरे के ढेरों से भयंकर बदबू उठ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सरकार पर लगाए अनदेखी करने के आरोप

कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को अनदेखा कर रही है, जिसके कारण उन्हें हड़ताल को लंबा खींचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हड़ताल तभी खत्म होगी, जब सभी मांगें मान ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर फैली बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के मुख्य मार्गों, सब्जी मंडियों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे कई बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। सड़कों पर सड़ रहे कचरे में आवारा पशुओं का जमावड़ा लग रहा है। शहर में वायरल बुखार और डेंगू के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा कचरा वार्ड 3 में फैला
 
शहर में इस समय सबसे ज्यादा गंदगी वार्ड नंबर तीन में फैली हुई है। यहां प्रमुख रास्तों से लेकर भीतरी सड़कों तक पर कचरा फैला हुआ है। वहीं, सेक्टरों के मामले में सबसे ज्यादा कचरा सेक्टर 14 में फैला हुआ है। हालांकि, सेक्टर 14 में दो स्थानों से नगर निगम प्रशासन जेसीबी से कचरा उठवा चुका है। मगर फिर भी रोजाना कचरा एकत्रित हो रहा है। जिन प्वाइंट्स से निगम प्रशासन कचरा उठवा रहा है, वहां दोबारा से लोग कचरा डाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed