फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Lok Sabha in-charge of Congress

हर गांव में कांग्रेस करेगी किसान पंचायत, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाएंगे : चक्रवर्ती शर्मा

Sun, 03 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hisar Lok Sabha in-charge of Congress
हिसार। कांग्रेस के हिसार लोकसभा प्रभारी चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसानों को एमएसपी की गारंटी देगी। कानून बनाकर किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग को वैधानिक संस्था का दर्जा देकर संसद में कानून पारित करेंगे। हर गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सभी विधायक, पूर्व विधायक, भावी प्रत्याशी गांव-गांव में जाकर लोगाें के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

एमएसपी को सभी के लिए अनिवार्य बनाया जाएगा। इसके लिए बाजार हस्तक्षेप सहित सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में जाएगी। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि रेवाड़ी रैली में प्रधानमंत्री प्रत्याशी के तौर पर आए नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली कलम से किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था। दस साल बाद भी किसानों को एमएसपी नहीं दिया। किसानों का खर्च बहुत अधिक बढ़ गया। किसान लगातार कर्ज में डूब रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं तो केंद्र के आदेश पर हरियाणा सरकार सड़क पर कील गाड़ रही है। कांग्रेस की सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसानों को फसलों की खरीद फरोख्त के विभिन्न विकल्प मिलें। इसके लिए मौजूदा कृषि उपज खरीद मंडियों को मजबूत किया जाएगा। ई मार्केट स्थापित की जाएंगी। जिनके मैनेजमेंट में किसानों की भागीदारी रहेगी। कांग्रेस की सरकार किसानों को खेत से बाजार के बीच कहीं भी स्वेच्छा से फसल की बिक्री की आजादी प्रदान करेगी। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एमएसपी का वादा नहीं किया था। उन्होंने किसानों के 72 हजार करोड़ के बिल माफ किए।
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यवेक्षक प्रवेश त्यागी, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता कुलबीर सिंह सोहल, धर्मवीर गोयत, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सहरावत, वजीर सिंह पूनिया, पूर्व चेयरमैन सुखबीर डूडी, छत्रपाल सोनी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला ( टीटू) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed