फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Hindi News, Political, BDC Chairmen, Hisar

राजनीतिक आकाओं के पास पहुंचे दावेदार

Fri, 04 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 04 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hisar Hindi News, Political, BDC Chairmen, Hisar

ब्लॉक समितियों के चेयरमैन के दावेदार अपनी ताकत दिखाते हुए राजनीतिक आशीर्वाद लेने में जुटे हैं। कुछ दावेदार इंडियन नेशनल लोकदल के साथ भाजपा में आस्था जताते हुए भाजपा नेताओं के सहयोग से चेयरमैन बनने के लिए लगे हैं।

विज्ञापन

हिसार की ब्लॉक समिति के कुछ सदस्य पिछले दिनों सांसद दुष्यंत चौटाला से मिले। सांसद तक इन लोगों को पहुंचाने में विधायक की भी खास भूमिका रही। एमएलए साहब अपने भतीजे को वाइस चेयरमैन बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सांसद दुष्यंत से आशीर्वाद लेने के बाद इस चेयरमैन प्रत्याशी ने काफी तेजी से प्रयास किए। यह प्रत्याशी अपनी चेयरमैनी पूरी तरह से पक्की करने के लिए अब भाजपा नेताओं से संपर्क कर रहा है।

विज्ञापन

अपने 16 पार्षद साथियों के साथ उनसे मिलकर पार्टी का आशीर्वाद लेने के लिए संपर्क कर रहा है। ब्लॉक समिति के चेयरमैनों के चुनाव को लेकर पिछले तीन दिन से लगातार मीटिंग चल रही हैं। चेयरमैन के दावेदार अपने समर्थकों को अपने पक्ष में करने के लिए सपने दिखा रहे हैं। नारनौंद ब्लॉक समिति के सदस्य सबसे अधिक एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सदस्यों की ओर से कहा गया है कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु जिसका नाम भेजेंगे वही चेयरमैन बन जाएगा। यहां चेयरमैन को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होगा। अधिकतर जिला पार्षद व ब्लॉक समिति पार्षद कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला के सहयोग से चेयरमैन बनना चाहते हैं। अपने भविष्य की संभावनाओं तथा एरिया में विकास कार्यों के लिए अधिकतर सदस्य भाजपा के साथ के साथ जुड़ना चाहते हैं।


चेयरमैन प्रत्याशियों के ऑफर

ब्लॉक समितियों के सदस्यों को अलग-अलग तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। चेयरमैन की ओर से प्रत्याशियों को खास उपहार मिलने का अनुमान है। वाइस चेयरमैन के लिए अधिक दौड़धूप नहीं है। सबसे अधिक जोर चेयरमैन पद के लिए ही है।


भ्रमण कार्यक्रम नहीं

इस बार जिला परिषद, ब्लॉक समितियों के चेयरमैन चुनाव से पहले पार्षदों को भारत भ्रमण नहीं कराया जा रहा है। प्रत्याशी हिसार में ही अलग-अलग स्थानों पर मीटिंग कर रहे हैं। एक दूसरे के घर आने जाने का दौर खूब चल रहा है। रात के समय भी अपने खेमे को मजबूत करने के लिए जुटे रहते हैं।


संडे को तय हो जाएंगे समीकरण

छह मार्च को होने वाली बैठकों पर सबकी निगाहें हैं। पांच ब्लॉक समितियों में चेयरमैन का चुनाव इसी दिन हो जाएगा। इसी में तय हो जाएगा कि कौन सी पार्टी चेयरमैन बनाने में सबसे आगे साबित हो रही है। 8 मार्च को होने वाले चार ब्लॉक समितियों के चुनाव समीकरण उसी हिसाब से बदल जाएंगे।


उकलाना - हांसी सेकेंड ब्लॉक समितियां सबसे छोटी

हिसार में कुल 9 ब्लॉक समितियां हैं। इसमें हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, हांसी प्रथम तथा बरवाला की ब्लॉक समितियां सबसे बड़ी हैं, जिसमें 30-30 सदस्य हैं। हांसी द्वितीय व उकलाना की ब्लॉक समिति सबसे छोटी है। इसमें कुल 18 सदस्य हैं। अग्रोहा ब्लॉक समिति में 20, आदमपुर में 24, नारनौंद में 25 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed