{"_id":"582f55844f1c1b6136901990","slug":"hisar-hindi-news-nigam-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद 23 कॉलोनियों का प्रस्ताव पारित कर सौंपेंगे अपनी लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद 23 कॉलोनियों का प्रस्ताव पारित कर सौंपेंगे अपनी लिस्ट
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षदों से राय के बाद मेयर शकुंतला राजलीवाला ने फैसला लिया कि शनिवार को सदन की बैठक में 23 कॉलोनियों का प्रस्ताव पारित करेंगे। साथ ही सभी पार्षद अपने एरिया की कॉलोनियों की लिस्ट भी सौंपेंगे। लिस्ट में शामिल इन कॉलोनियों को भी नियमित कराने की मांग रखी जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम एरिया की 23 कॉलोनियों को नियमित करने की योजना है। करीब डेढ़ महीने पहले इन कॉलोनियों का गूगल मैप सर्वे शुरू कराया गया था। कॉलोनियों का नियमित करने के लिए निगम सदन की ओर से प्रस्ताव जाना जरूरी होता है। ऐसे में अधिकारियों की ओर से मेयर को सदन की बैठक बुलाकर कॉलोनियों का प्रस्ताव पारित कराने का अनुरोध किया गया। इस पर मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कहा कि वह सभी पार्षदों की राय जानने के बाद ही फैसला लेंगी। इसी कड़ी में मेयर मैडम ने शुक्रवार को पार्षदों के साथ मीटिंग कर उनके विचार जाने।
अधिकतर पार्षदों ने कहा कि 23 कॉलोनियों को नियमित कराया जाना जरूरी है। इससे कॉलोनियों के लोगों को पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क सहित अन्य सुविधाएं मिल पाएंगी। निगम पार्षद समय पर इस प्रस्ताव को पारित कर सरकार को भेजेंगे। पार्षदों ने कहा कि शहर की सैकड़ों की संख्या में अन्य कॉलोनियां भी हैं। इनको भी प्रदेश सरकार नियमित करे, जिससे हजारों लोगों को राहत मिल सके। निगम के दायरे में आने वाली इन कॉलोनियों के लोगों को बसे हुए सालों बीत गए हैं। इसके बावजूद नियमित कॉलोनी का ठप्पा न होने के कारण यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। ऐसी कॉलोनियों में गांव से भी बुरे हाल हैं।
विज्ञापन
नियमित कराने वाली कॉलोनियों की बनेगी लिस्ट : मेयर
मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कहा कि सभी पार्षद अपने एरिया की लिस्ट तैयार करेंगे। जिन कॉलोनियों को नियमित कराना चाहते हैं, उनकी लिस्ट बनेगी। सभी पार्षदों से ऐसी लिस्ट लेकर पूरे निगम की फाइनल लिस्ट बनाएंगे। इस फाइनल लिस्ट को अधिकारियों को सौंपकर इन कॉलोनियों को भी नियमित करने के लिए मांग की जाएगी। प्रदेश सरकार को भी यह सूची भेजी जाएगी।
नगर निगम सदन की आपात बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता मेयर शकुंतला राजलीवाला करेंगी। फिलहाल मीटिंग में 23 कालोनियों को वैध कराने का केवल एक ही प्रस्ताव रखा गया है। अन्य कॉलोनियों की लिस्ट भी तैयार जाएगी।
निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
अर्बन लोकल बॉडी की ओर से 12 नवंबर को बैठक थी, जिसमें पूरे प्रदेश भर से नियमित की जाने वाली कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट मांगी थी। विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यूएलबी डायरेक्टर ने सभी निगमों को एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए थे।
सूरत की कंपनी ने किया सर्वे
नगर निगम की 23 कॉलोनियों का सर्वे गुजरात के सूरत की एक कंपनी ने किया है। ई-टेंडर के जरिए इस कंपनी को काम सौंपा गया था। कुछ महीने पहले यह काम किसी दूसरी कंपनी को दिया गया था। कंपनी तय समय में काम पूरा करने में नाकाम रही तो दूसरी कंपनी को सर्वे काम सौंपा गया।