{"_id":"582f55164f1c1bf23c8ffae5","slug":"hisar-hindi-news-card-swap-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वैप करवाकर लीजिए नकदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वैप करवाकर लीजिए नकदी
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
noteban and atm
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में अगर लंबी लाइन लगी है तो आप पेट्रोल पंप पर जाकर कार्ड स्वैप करके भी रूपये ले सकते हैं। आप किसी भी कार्ड से पैसे निकलवा सकते हैं। इसकी लिमिट पहले दिन 1000 रूपये रखी गई है। वीरवार को शहर में केवल एक पेट्रोल पंप पर दो मशीन उपलब्ध करवाई गई है। वहीं गांवों और कस्बों में भी 4 मशीनें दी गई है। शनिवार तक जिले में 20 मशीनें उपलब्ध करवाई जाएगी। ये मशीनें पंप कर्मियों द्वारा ही ऑपरेट की जाएंगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जिले में करीब 5 पेट्रोल पंपों को मिनी एटीएम दे दिये हैं। शहर के मुख्य बस स्टैंड के सामने वाले लखपत राय पेट्रोल पंप पर दो मशीनें दी गई हैं। वहीं बस स्टैंड के भीतर वाले महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर भी शनिवार सुबह से पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान आपको वहां रखे रजिस्टर में नाम, मोबाईल और पता दर्ज करवाना होगा।
अधिकतम 1000 रूपये ले सकेंगे-
बस स्टैंड के सामने लीडो बार के साथ वाले पेट्रोल पंप को मिले मिनी एटीएम को एक लाख रूपये दिए गए हैं। बैंक अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को प्रति व्यक्ति अधिकतम एक हजार रूपये देने के निर्देश दिए हैं। कम से कम 100 रूपये तक लिए जा सकते हैं। वहीं शुक्रवार से अधिकतम एमाउंट बढ़ाई भी जा सकती है।
किसी भी बैंक का कार्ड करें इस्तेमाल-
मशीनों में ग्राहक किसी भी बैंक का डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक जिले के 20 पेट्रोल पंपों पर मशीनें दे दी जाएगी। ये मशीनें, शहर के अलावा, गांवों और कस्बों में दी जाएगी।
विज्ञापन
यूं करेंगी काम-
शहर के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर मिनी एटीएम मशीनें दी गई हैं। ग्राहक एटीएम कार्ड को स्वैप कर अपना पिन दर्ज करेगा। इसके बाद इसमें उतनी नकदी दर्ज की जाएगी, जितनी 1 हजार तक आपको जरूरत होगी। पंपकर्मी आपको नकदी देगा। आपके बैंक एकाउंट से इतनी ही नकदी कट जाएगी। ग्राहक इन मशीनों पर कार्ड स्वैप करवाकर तेल भी डलवा सकता है।
इन पेट्रोल पंपों पर दिए गए मिनी एटीएम-
- मैन बस स्टेंड के सामने धनपतराय फिलिंग स्टेशन ।
- मैन बस स्टैंड के अंदर महालक्ष्मी पेट्रोल पंप।
- अग्रोहा फिलिंग स्टेशन, अग्रोहा।
- रावती फिलिंग स्टेशन, उकलाना।
- शाहपुर पेट्रोल पंप।
- नंगथला पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंप मालिकों को बैंक देगा कमीशन-
जिन पेट्रोल पंपों पर ये मशीनें दी जाएंगी। उन्हें बैंक कमीशन देगा। यह कमीशन 100 रूपये पर ढाई रूपये से शुरू होकर एमाउंट ट्रांजेक्सन के आधार पर दिया जाएगा। एक हजार की ट्रांजेक्सन पर बैंक 5 रूपये कमीशन देगा। यह कमीशन बैंक अपने पास से ही देगा। ग्राहकों को इसमें कुछ नहीं देना होगा।
हमने अब तक पांच पेट्रोल पंपों पर छह मशीनें दी हैं। शनिवार तक हम 20 मशीनें और दे देंगे। हमारे एक्सपर्ट ने पंप कर्मियों को मशीन ऑपरेट करना सीख दिया है।
- राजीव चौहान, असिस्टेंट, एमएबी।