फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Farmers standing on Pakka Morcha came out for Delhi

Hisar: पक्का मोर्चा पर डटे किसान दिल्ली के लिए निकले, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए

Wed, 13 Mar 2024 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 11:33 PM IST
सार

बता दें कि पगड़ी संभाल जटटा संघर्ष समिति के सदस्य 8 मार्च को ही दिल्ली कूच करने के लिए निकल गए थे। पुलिस ने अग्रोहा से निकलने के बाद लांधड़ी टोल प्लाजा पर उनको रोक लिया। जिसके बाद किसानों ने यहां पर ही पक्का मोर्चा लगा दिया।

विज्ञापन
Hisar: Farmers standing on Pakka Morcha came out for Delhi
किसान दिल्ली मोर्चा के लिए निकले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। काफी संख्या में किसान बुधवार रात को ही निकल गए। पक्का मोर्चा पर डटे किसान सुबह 4 बजे से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पगड़ी संभाल जट्टा मोर्चा के सदस्य वीरवार की सुबह रवाना होंगे। कुछ किसानों के संगठन अपने गांवों से पैदल ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हाथों में झंडे लेकर निकले ग्रामीण किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन


दिल्ली में रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान मजदूर ट्रेन से जाएंगे। काफी संख्या में किसान बसों, गाड़ियों में दिल्ली पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि हर हाल में दिल्ली जाएंगे किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान को हर हाल में पूरा करेंगे।
विज्ञापन


किसान मजदूर महापंचायत में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली बिल संशोधन की वापसी, लेबर कोड रद्द किए जाने, किसानों पर लगे मुकदमे खारिज करवाने, मनरेगा के काम 200 दिन मिले, 600 रुपये दिहाड़ी आदि मुद्दों पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संगठनों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुपों में लोगों को दिल्ली की ट्रेनों, रोडवेज बसें, किसानों की ओर से किराए पर की गई निजी बसों की जानकारी डाली है। पक्का मोर्चा धरना स्थल पर किसानों के ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed